अमरोहा रेप केस: आरोपी फरमान के अवैध घर पर आधी रात चला बुलडोजर, मकान जमींदोज – Amroha rape case Bulldozer action on accused Farman illegal house at midnight lclam


उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. रहरा थाना इलाके में एक दलित नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के नामजद आरोपी फरमान के घर पर जिला प्रशासन ने देर रात बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. प्रशासन का दावा है कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था, जिसे चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है.

इससे पहले दिन में पुलिस अधीक्षक (SP) लखन सिंह यादव ने भारी बल के साथ मौके का मुआयना किया था, जिसे देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने आधी रात को यह बड़ी कार्रवाई की. 

आरोपी फरमान पर पॉक्सो (POCSO) और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर यानी फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जल्द पकड़ने का दावा किया है, वहीं पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने भारी बल के साथ मौके का मुआयना किया. पुलिस ने आरोपी फरमान पुत्र अहमद अली के खिलाफ बीएनएस (BNS), पॉक्सो (POCSO) एक्ट और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

इस घिनौने अपराध के बाद जिला प्रशासन ने सख्त संदेश देने के लिए त्वरित कार्रवाई की. राजस्व विभाग की जांच में आरोपी फरमान का घर अवैध पाया गया, जिसे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. अमरोहा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment