Up:प्रेमी के लिए मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल! पति को सुनाई ये कहानी; इस डर से परिवार के सामने कबूला सच – Mother Accused Of Killing Seven-month-old Son In Meerut Fir Registered At Mundali Police Station


Mother accused of killing seven-month-old son in meerut FIR registered at Mundali police station

meerut murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थाना इलाके में एक महिला मीनाक्षी पर अपने ही सात माह के मासूम बेटे रुद्रांश की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआत में महिला ने बच्चे की मौत का कारण बीमारी बताया था और परिजनों ने शव को दफना दिया था लेकिन पति की सख्ती और पूछताछ के बाद महिला ने परिजनों के सामने हत्या की बात कबूल कर ली।




आरोप है कि महिला का दिल्ली के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति अमित तोमर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मंगलवार को बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।


Leave a Comment