West Asia Crisis Live:ट्रंप का दावा- एक हफ्ते तक नहीं होगा हमला; परमाणु समझौते पर बातचीत अंतिम दौर में – West Asia Crisis Live Iran Israel War Updates Trump Claims Us Chopper Crash Iranian Social Media Post


12:36 PM, 09-Jun-2026

ट्रंप बोले- इस्राइल और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर हमला न करने की सहमति जताई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और ईरान ने फिलहाल कुछ समय तक एक-दूसरे पर हमला नहीं करने पर सहमति जताई है। न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने उनके जरिए तनाव कम करने पर हामी भरी है। उन्होंने बताया कि ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और अगले दो-तीन दिनों में बड़ा फैसला हो सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक तेहरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो जाता। उनके मुताबिक समझौता होते ही समुद्री रास्ता तुरंत खोल दिया जाएगा।

10:56 AM, 09-Jun-2026

West Asia Crisis Live: ट्रंप का दावा- एक हफ्ते तक नहीं होगा हमला; परमाणु समझौते पर बातचीत अंतिम दौर में

ट्यूनीशिया स्थित ईरान के दूतावास ने एक्स पर एक विवादित तस्वीर पोस्ट कर नई बहस छेड़ दी है। तस्वीर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जबकि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दीवार से टेप से बंधे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया, ‘इफ यू वॉंट टू डील विद ईरान…’।   


Leave a Comment