चोट से लौटते ही मेसी ने दिखाया जादू: दो मिनट में बदला मैच का रंग, क्यों कहा जा रहा अब तक का बेस्ट पेनल्टी किक? – Lionel Messi Returns With A Goal As Argentina Crush Iceland 3-0 In Final Fifa World Cup Warm-up


Lionel Messi Returns With a Goal as Argentina Crush Iceland 3-0 in Final FIFA World Cup Warm-Up

मेसी
– फोटो : ANI

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के आगाज से पहले मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने अंतिम अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए आइसलैंड को 3-0 से हरा दिया। इस जीत की सबसे बड़ी खासियत कप्तान लियोनल मेसी की वापसी रही, जिन्होंने चोट से उबरने के बाद मैदान पर उतरते ही अपना प्रभाव छोड़ दिया।




अलबामा के ऑबर्न में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। हालांकि मैच के शुरुआती मिनटों में आइसलैंड को बढ़त लेने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। इसके बाद अर्जेंटीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।


Leave a Comment