अंगरखा चोली डिज़ाइन फिर से ट्रेंड में, इस बार वजह हैं बिग बॉस की फैशनिस्टा Tanya Mittal! | Bigg Boss fame tanya Mittal brings angrakha choli design back in trend In Hindi


Fashion

oi-Staff

Tanya Mittal Angrakha Choli: बिग बॉस के हर सीज़न में कोई न कोई फैशन ट्रेंड ज़रूर वायरल होता है, लेकिन इस बार जो डिज़ाइन सबसे ज़्यादा चर्चा में है वो है तान्या मित्तल के ब्लाउज डिजाइन्स और हाल में तान्या ने रेड कलर की अंगरखा चोली पहनी इस डिजाइन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वेडिंग सीजन में अंगरखा चोली सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सिल्हूट बनने वाली है।

अंगरखा चोली क्या है और क्यों है इतनी खास?

अंगरखा चोली भारत की बेहद पुरानी और शाही परंपरा से जुड़ी हुई ड्रेस स्टाइल है। पहले यह राजस्थान और गुजरात के राजघरानों में पहनी जाती थी। इसकी ख़ासियत है इसका क्रॉस-ओवर पैटर्न, जिसमें चोली का एक हिस्सा दूसरे हिस्से पर तिरछा रखा जाता है और उसे डोरी, लैट्कन या बटनों से बांधा जाता है।
यह डिज़ाइन ना सिर्फ पारंपरिक दिखती है बल्कि इसका ड्रेप और फॉल हर बॉडी टाइप पर बेहद फ्लैटरिंग लगता है।

Tanya Mittal

फोटो क्रेडिट: गूगल

तन्‍या मित्तल ने कैसे बनाया इसे ट्रेंड?

बिग बॉस में तन्‍या ने जिस तरीके से अंगरखा चोली को स्टाइल किया, उसने इस डिज़ाइन को एकदम मॉडर्न, ग्लैमरस और एलीगेंट टच दे दिया। उनकी स्टाइलिंग के कुछ खास कारण:
कलर प्ले – तन्‍या ने डीप वेलवेट शेड्स और फेस्टिव कलर्स चुने, जो टीवी लाइट्स में और भी चमक उठे।
क्राफ्ट डिटेलिंग – उनकी चोली पर ज़री, गोटापट्टी और हैंड एम्ब्रॉयडरी थी, जो इस डिज़ाइन की पारंपरिक खूबसूरती को और उभारती है।
फ्यूजन टच – उन्होंने इसे ए-लाइन लहंगे या स्टेटमेंट दुपट्टे के साथ पेयर किया, जिससे पूरा लुक ट्रेडिशनल होते हुए भी यंग और फ्यूजन लगा।
कंफर्ट + स्टाइल – अंगरखा चोली शरीर पर बंधती है, इसलिए इसकी फिटिंग हमेशा परफेक्ट लगती है और पहनने में भी बेहद आरामदायक होती है।

क्राफ्ट डिटेल जो इसे वेडिंग फेवरेट बना रही है

अंगरखा चोली में कई तरह की भारतीय कारीगरी का इस्तेमाल होता है, जो इसे हर फंक्शन के हिसाब से अलग लुक देता है:
गोटा-पट्‍टी वर्क – राजस्थान की पारंपरिक कारीगरी जो इसे फेस्टिव और रिच बनाती है।
ज़री और ज़रदोज़ी – ब्राइडल फैशन में हमेशा से पसंदीदा, यह चोली को रॉयल टच देती है।
थ्रेड एम्ब्रॉयडरी – हल्का और सूक्ष्म काम जो मेहंदी या हल्दी जैसा soft-function look देता है।
मिरर वर्क – गुजरात की खास पहचान, जो एथनिक आउटफिट को instantly festive बना देता है।
इनकी वजह से यह डिज़ाइन न सिर्फ दुल्हनों बल्कि ब्राइड्समेड्स और वेडिंग गेस्ट्स के लिए भी परफेक्ट चॉइस बन गया है।

क्यों हो रही है ये ट्रेंड?

यह हर बॉडी शेप पर सूट करती है।
इसे लहंगा, घेरवाली स्कर्ट, शरारा या साड़ी के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।
हैंडक्राफ्ट और पारंपरिक Indian fashion की ओर बढ़ते रुझान ने इसे और लोकप्रिय बना दिया।
सोशल मीडिया पर Tanya Mittal के लुक्स ने इसे वायरल फैशन स्टेपल बना दिया।

Story first published: Sunday, December 7, 2025, 17:00 [IST]




Leave a Comment