SBI UPI Alert: 7 जुलाई को कुछ समय के लिए बंद रहेंगी UPI सेवाएं, बैंक ने जारी किया अलर्ट
SBI UPI Alert: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक तय मेंटेनेंस एक्टिविटी की घोषणा की है, जिसके कारण 7 जुलाई, 2026 को कुछ समय के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं में रुकावट आएगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के जारी आंकड़ों के अनुसार, जून में UPI के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड ऊंचाई से घटकर 28.9 लाख करोड़ रुपये हो गए।

SBI ने क्या जानकारी दी?
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 00:15 hrs to 01:00 hrs on 07.07.2026 (IST). The activity may, however, be completed early. Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service. We regret the…
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 5, 2026 “>
SBI ने बताया है कि तय मेंटेनेंस के कारण 7 जुलाई को रात 12:15 बजे से 01:00 बजे तक उसकी UPI सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। SBI ने X पर एक पोस्ट में कहा, “तय मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण, SBI UPI सेवाएं 07.07.2026 (IST) को रात 12:15 बजे से 01:00 बजे तक कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, यह काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है। बिना रुकावट सेवा पाने के लिए ग्राहक UPI लाइट सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
SBI के जिन ग्राहकों ने SBI की सर्विस बंद रहने के दौरान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने का प्लान बनाया है, उन्हें ATM और UPI Lite सर्विस इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। जब UPI सर्विस बंद रहेगी, तब भी UPI Lite काम करेगा।
ग्राहक अपने साथ कैश भी रख सकते हैं या इमरजेंसी में ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करने के लिए दूसरे बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। SBI ने कहा, “इस दौरान, ग्राहकों को हमारी ATM और UPI Lite सर्विस इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।”