लीची खाने के शौकीन सावधान! इन 5 लोगों के लिए धीमा जहर बन सकता है ये रसीला फल | who should avoid litchi side effects and precautions in hindi


Health

oi-Staff

Who Should Avoid Litchi: लीची एक ऐसा रसीला फल है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हर किसी के लिए सेहतमंद नहीं है। मई और जून के महीने में बाजारों में लाल-लाल और रस से भरी लीची आ जाती हैं जिन्हें देखते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। वहीं चिलचिलाती भीषण गर्मी में प्यास बुझाने और ताजगी देने के लिए लीची एक लोकप्रिय विकल्प है। विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लीची खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतनी ही हेल्दी भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुणों से पूर्ण ये फल हर किसी के लिए सेहतमंद नहीं है। दरअसल, लीची की तासीर गर्म होती है और इसमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में कुछ स्थितियों में लीची का सेवन वर्जित माना गया है। जी हां आपने सही पढ़ा, ये वही फल है जिसे बच्चे यदि खाली पेट और जरूरत से ज्यादा खा लें तो उनमें ‘चमकी बुखार’ (AES) जैसे मामले देखने को मिल सकते हैं। आइए आज के आर्टिकल में हम जानते हैं कि किन लोगों को लीची खाने से परहेज करना चाहिए।

फोटो क्रेडिट: Canva

1. शुगर पेशेंट को नहीं खानी चाहिए लीची (Diabetes)

जो लोग शुगर पेशेंट हैं उन्हें लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें नेचुरल शुगर (Fructose) बहुत ज्यादा होती है। इसका सेवन रक्त में शर्करा के स्तर को अचानक बढ़ा सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है।

2.वात-पित्त से परेशान लोगों को नहीं खानी चाहिए लीची

आयुर्वेद के अनुसार लीची गर्म तासीर की होती है। ऐसे में जिन लोगों के शरीर में पित्त या वात असंतुलित रहता है, उन्हें इसे खाने से सीने में जलन, पेट की गर्मी और त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। अगर आप भी वात और पित्त से ग्रस्त हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही लीची खाएं।

3. पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग

यदि आपको गैस, अपच या खट्टी डकारें आने की समस्या है, तो लीची इसे और बिगाड़ सकती है। इसमें मौजूद फाइबर अधिक मात्रा में लेने पर पाचन तंत्र पर दबाव डालता है। साथ ही लिवर और किडनी के मरीजों को भी लीची का सेवन नहीं करना चाहिए।

4. क्या वेट लॉस जर्नी पर निकले लोग कर सकते हैं लीची का सेवन

जो लोग वजन कम करने की जर्नी पर निकले हुए हैं वो ये जान लें कि लीची में कैलोरी की मात्रा अन्य गर्मियों के फलों की तुलना में अधिक होती है। अगर आप मोटापा घटाने का प्लान कर रहे हैं, तो लीची का सेवन आपके वेट लॉस गोल को बाधित कर सकता है।

5. सर्जरी वाले मरीज लीची खा सकते हैं या नहीं?

अगर आपकी सर्जरी कम से कम 2 हफ्ते पहले हुई है तो या फिर दो हफ्ते के बाद होने वाली है तो आपको लीची नहीं खानी चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती है, जिससे ऑपरेशन के दौरान या बाद में रिकवरी में दिक्कत आ सकती है।

छोटे बच्चों के लिए चेतावनी: खाली पेट लीची है जानलेवा

छोटे बच्चों को लीची खिलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों को कभी भी सुबह खाली पेट या बिना कुछ खाए लीची नहीं देनी चाहिए। लीची में मौजूद ‘हाइपोग्लाइसिन ए’ नामक तत्व शरीर में ब्लड शुगर को अचानक बहुत कम कर देता है, जिससे दिमागी बुखार या ‘चमकी’ का खतरा पैदा हो सकता है।

लीची खाते समय इन 3 बातों का रखें ख्याल

सीमित मात्रा: एक स्वस्थ वयस्क को दिन भर में 8-10 से ज्यादा लीची नहीं खानी चाहिए।

पानी में भिगोकर रखें: लीची खाने से पहले उसे कम से कम 1 घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रखें, इससे उसकी गर्मी कम होती है।

सही समय: दोपहर के भोजन के बाद लीची खाना सबसे सुरक्षित माना जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।




Leave a Comment