आखिर क्यों सोशल मीडिया पर छाई हुई है Cockroach Janta Party


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मैनिफेस्टो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ये पार्टी उन युवाओं की आवाज बनने का दावा करती है जिन्हें अक्सर लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन और कॉकरोचेस कहा गया. सीजीपी ने अपने पांच प्रमुख वादों के साथ एक व्यंग्यात्मक घोषणापत्र जारी किया है. पार्टी ने अपना चुनाव चिह्न भी जारी कर दिया है, और महुआ मोइत्रा जैसे बड़े नेताओं ने भी इस मुहिम को समर्थन दिया है. सीजीपी की इस पहल के वायरल होने का मुख्य कारण युवाओं में बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई और सिस्टम की नाकामी के प्रति गहरा गुस्सा बताया जा रहा है, जो मीम्स और व्यंग्य के रूप में प्रकट हो रहा है.


Leave a Comment