यूपी के औरेया, श्रावस्ती, आगरा, मथुरा सहित अन्य जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी महिला उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते ह …और पढ़ें

UP Anganwadi Bharti 2026
HighLights
-
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर निकली बंपर भर्ती
-
जिले के अनुसार निर्धारित डेट में कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी महिला उम्मीदवार इन जिलों की निवासी हैं और सरकारी नौकरी की खोज में हैं वे निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। एप्लीकेशन फॉर्म स्वयं ही ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर भरा जा सकता है।
आंगनवाड़ी वर्कर पदों के लिए पात्रता एवं मापदंड
- यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 में केवल महिला उम्मीदवार फॉर्म भर सकती हैं।
- महिला अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं।
- उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पोस्ट ग्रेजुएशन अधिकतम योग्यता है।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन किया जा सकता है। किसी भी श्रेणी से किसी भी प्रकार का एप्लीकेशन शुल्क नहीं लिया जायेगा। महिला अभ्यर्थी घर बैठे फ्री में आवेदन कर सकती हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
आंगनवाड़ी पदों पर चयन बिना परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट लिस्ट प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। जिन महिला उम्मीदवारों का रिक्त पदों पर चयन होगा उनको प्रतिमाह 8000 रुपये वेतन प्रदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: आरआरसी प्रयागराज में अप्रेंटिस के 1853 पदों पर भर्ती का एलान, आज से करें अप्लाई