अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: कौन हैं वे आठ लोग जो पुलिस की गिरफ़्त में हैं


राम मंदिर चंदा चोरी मामले के अभियुक्त

राम सखा बगिया, मंदिर अयोध्या के रानी बाग क्षेत्र में स्थित है. ये सखा संप्रदाय से जुड़े शहर के पाँच प्रमुख मंदिरों में से एक है. रमाशंकर मिश्रा का परिवार इसी परिसर में रहता है.

27 साल के रमाशंकर उन आठ लोगों में शामिल हैं, जिन्हें राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और ग़बन मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया है.

रमाशंकर के पिता छद्दु लाल मिश्रा पुजारी हैं और अयोध्या के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में कीर्तन करते हैं. लेकिन उन्होंने इस पूरे विवाद से ख़ुद को अलग रखा है.

परिवार में केवल रमाशंकर की भाभी साधना मिश्रा ही हैं, जो मीडिया से बात कर रही हैं. पर उनके लिए भी अब एक जैसे सवालों का बार-बार जवाब दे पाना मुश्किल हो रहा है.

साधना मिश्रा कहती हैं कि घर में एक ही कमरा है, इसलिए रमा शंकर पिछले तीन सालों से अलग रह रहे थे.



Leave a Comment