अमेरिका: क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल जिसके तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर हुआ एक्शन


लॉरेंस बिश्नोई

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, लॉरेंस बिश्नोई साल 2015 से जेल में है

अमेरिकी अभियोजकों ने अमेरिका, कनाडा और यूरोप से 24 संदिग्धों की गिरफ़्तारी का एलान किया है.

इन अभियुक्तों पर भारत से जुड़े तीन संगठित अपराधी गिरोहों से संबंध होने का आरोप है. इनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी शामिल है. इस मुहिम को ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ कहा गया.

इन अभियुक्तों पर कई आरोप लगाए गए हैं. इनमें 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साज़िश रचने का आरोप भी शामिल है.

लॉस एंजिल्स के संघीय अभियोजकों ने कहा कि ये गिरफ़्तारियाँ कई साल तक चली जाँच का नतीजा हैं. यह जाँच भारतीय अपराध गिरोहों पर केंद्रित थी. इन गिरोहों पर टार्गेटेड किलिंग, उगाही करने और मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है.

मंगलवार को सार्वजनिक किए गए तीन आरोपपत्रों में कुल 37 अभियुक्तों पर आरोप लगाए गए हैं.



Leave a Comment