SVPUAT Vacancy 2026: 10वीं पास को मिलेगी ₹69000 तक सैलरी, मेरठ की सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली नॉन-टीचिंग भर्ती – svpuat recruitment 2026 for non teaching 62 post check eligibility age monthly salary form details


Non Teaching Jobs 2026 Apply: मेरठ की सरकारी यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग की भर्ती निकाली है। 10वीं पास को भी नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। एप्लिकेशन फॉर्म लास्ट डेट 3 अगस्त 2026 तक भरा जा सकता है।

jobs for 10th pass
नई भर्ती के फॉर्म, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
SVPUAT Recruitment 2026 : 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी जो जॉब ढूंढ रहे हैं, वो इस नॉन टीचिंग भर्ती का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। मेरठ की सरदार वल्लभभाई पटेल एग्रीकल्चर और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (SVPUAT) को फार्म मैनेजर, प्रोग्राम असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टेनोग्राफ और ड्राइवर की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट्स की जरूरत है। यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.recruitmentsvpuat.in पर इससे जुड़ा भर्ती विज्ञापन भी जारी किया है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें यही फॉर्म भरना होगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल एग्रीकल्चर और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की तरफ से यह नई भर्ती कृषि विज्ञान केंद्र के लिए घोषित की गई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को यहीं नौकरी के लिए चुना जाएगा। जो अभ्यर्थी जिस पोस्ट के लिए शैक्षिक रूप से योग्य हैं, वो उसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म अप्लाई करने का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

SVPUAT Non-Teaching Bharti 2026: टोटल पोस्ट

पद का नाम रिक्तियां सैलरी
फार्म मैनेजर/T4 06 (मैट्रिक्स लेवल-06), 35400-112400/-
प्रोग्राम असिस्टेंट कंप्यूटर /T4 07 (मैट्रिक्स लेवल-06), 35400-112400/-
प्रोग्राम असिस्टेंट (लैब टेक्नीशियन)/T4 11 (मैट्रिक्स लेवल-06), 35400-112400/-
असिस्टेंट 08 (मैट्रिक्स लेवल-06), 35400-112400/-
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III 06 (मैट्रिक्स लेवल-04), 25500-81100/-
ड्राइवर/T1 24 (मैट्रिक्स लेवल-03), 21700-69100/-
कुल 62

नॉन टीचिंग भर्ती के लिए योग्यता

  • फार्म मैनेजर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर या साइंस/सोशल साइंस या एग्रीकल्चर से संबंधित विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
  • प्रोग्राम असिस्टेंट कंप्यूटर: कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लिकेशन में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता।
  • प्रोग्राम असिस्टेंट (लैब टेक्नीशियन): एग्रीकल्चर में बैचलर डिग्री या साइंस/सोशल साइंस में एग्रीकल्चर के समकक्ष डिग्री।
  • असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। कैंडिडेट्स को इंग्लिश या हिंदी में 10 मिनट की डिक्टेशन 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टेस्ट देना होगा।
  • ड्राइवर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) होना चाहिए। साथ में वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।

SVPUAT भर्ती की जरूरी जानकारी

यूनिवर्सिटी सरदार वल्लभभाई पटेल एग्रीकल्चर और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (SVPUAT)
पद फार्म मैनेजर, प्रोग्राम असिस्टेंट, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर
पदों की संख्या 62
आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट www.svpuat.edu.in
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन SVPUAT Non Teaching Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक SVPUAT Non teaching Vacancy 2026 Apply Online

एज लिमिट और सेलेक्शन प्रोसेस

  • एज लिमिट: कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगिरी के आवेदकों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।
  • सेलेक्शन प्रोसेस: चयन एकेडमिक स्कोर और लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। स्टेनोग्राफरकी पोस्ट के लिए डिक्टेशन और टाइपिंग टेस्ट,ड्राइवर की पोस्ट के लिए ड्राइविंग स्किल टेस्ट लिया जाएगा। परीक्षा और अन्य सभी टेस्ट के होने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही सूचित की जाएगी।

SVPUAT भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

इस भर्ती में नीचे बताए स्टेप्स के जरिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अभ्यर्थी इन्हें फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.svpuat.edu.in पर जाएं।
  • आप सीधे ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल 2026 www.recruitmentsvpuat.in पर भी जा सकते हैं।
  • यहां Non Academic Recruitment में आपको Applicant Registration और Applicant Login का टैब नजर आएगा।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए पहले वाले टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने पर आपको विज्ञापन संख्या, पोस्ट अप्लायड, कैटेगिरी, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पासवर्ड क्रिएट करके अपने हस्ताक्षर 150kb तक की फाइल में अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद कैटेगिरी के मुताबिक फीस भरें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होने के बाद फॉर्म के अगले सेक्शन में आपको अपनी बाकी की जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
  • इसमें शैक्षिक योग्यता, बोर्ड रोल नंबर, मार्क्स, कैटेगिरी, घर का पता, जैसी सभी जानकारियां आपको भरनी होंगी।
  • डिटेल्स वाले सेक्शन फिल करने के बाद आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद को अंतिम रूप से चेक करें कि सभी जानकारी और स्पेलिंग ठीक है या नहीं।
  • फॉर्म को फाइनली सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

एप्लिकेशन फीस

एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। वहीं अन्य सभी वर्गों के लिए यह शुल्क 1000/- रुपये है। एक बार फीस का भुगतान होने के बाद यह वापस नहीं होगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें