एसबीआई पीओ भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 8 जुलाई निर्धारित है। जो युवा स्नातक उत्तीर्ण हैं और बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे जल्द से जल …और पढ़ें

SBI PO Recruitment 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।
HighLights
-
एसबीआई पीओ पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज।
-
1500 रिक्त पदों पर हो रही भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 8 जुलाई 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट 23 जुलाई निर्धारित है।
केवल ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
एसबीआई पीओ पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता के साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर होगी।
इन स्टेप्स से भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र स्वयं ही भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स दी जा रही हैं जिससे कि आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं-
- एसबीआई पीओ भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsonline.ibps.in/sbipomay25/ पर जाएं।
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
- इसके बाद सिग्नेचर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
SBI PO 2025 Apply Online Form link
खबरें और भी
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ केवल जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 750 रुपये फीस जमा करना होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आरक्षित वर्ग- एससी/ एसटी एवं पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Daroga Vacancy 2026: बिहार में एसआई पदों पर निकली भर्ती, 9 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन