Lucknow News: सरकारी नौकरी, पीएम आवास देने के नाम पर 46 लाख रुपए ठगे, Lucknow Hindi News


Follow us on Google News
share

Lucknow News: – डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर बंथरा थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

Lucknow News: सरकारी नौकरी, पीएम आवास देने के नाम पर 46 लाख रुपए ठगे

Lucknow News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज दंपति ने एक व्यक्ति से करीब 46 लाख रुपए ठग लिए। नियुक्ति पत्र लेकर बड़ा भाई, बहन और दोस्त जब संबंधित विभाग पहुंचे तो फर्जीवाड़ा सामने आया। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के आदेश पर बंथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

जालसाज की पहचान

बंथरा के नरेरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात गुडंबा कंचना बिहारी मार्ग स्थित रोहित सिंह से हुई थी। रोहित ने अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाते हुए सरकारी विभाग में नौकरी और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट आवंटित कराने का झांसा दिया। आरोपी रोहित और उसकी पत्नी श्वेता ने पीड़ित के बड़े भाई संजय कुमार को परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव, बहन ऊषा देवी को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और दोस्त अमित कुमार को आबकारी विभाग में लिपिक पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उन लोगेां से साढ़े 44 लाख रुपए, 1.36 लाख का एक आईफोन 16 प्रो मैक्स लिया।

फर्जी नियुक्ति पत्र का खुलासा

साथ ही वीरेंद्र, उनकी बहन अंजू देवी और बहनोई सतीश कुमार से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा देकर भी रकम वसूली। उसके बाद आरोपियों ने विभिन्न विभागों के जाली नियुक्ति पत्र थमा दिए। पीड़ित जब सरकारी विभाग में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने उसे फर्जी बताया। फर्जीवाड़ा सामने आने पर पीड़ितों ने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। बंथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जालसाज दंपति ने कितने पैसे ठगे?

जालसाज दंपति ने एक व्यक्ति से करीब 46 लाख रुपए ठगे।

जालसाज कौन थे?+

पीड़ित ने कौन सी योजना का झांसा दिया?+



Leave a Comment