‘क्या लूजर है’, लियोनेल मेसी ने दर्द में होने की एक्टिंग! बरसीं गौहर खान, बोलीं- घटिया – gauahar khan slams lionel messi actor comment argentina vs egypt var controversy tmova


फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने मिस्र (Egypt) को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के बाद सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. एक्ट्रेस गौहर खान ने भी मेसी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘सबसे घटिया एक्टर’ तक कह दिया.

गौहर खान ने मेसी पर क्या कहा?

गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो री-शेयर किया, जिसमें मैच के दौरान मेसी अपने मुंह पर हाथ रखकर दर्द में होने का इशारा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने इसे फुटबॉल के सबसे दुखद पलों में से एक बताया था. इस पर गौहर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘क्या लूजर है… मेसी नहीं, ‘मैसी’. सबसे घटिया दर्जे का एक्टर.’

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गौहर खान साल 2002 के फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में ‘मिस टैलेंटेड’ बनी थीं. इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ ज ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इश्कजादे और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में भी वो नजर आ चुकी हैं. उनके पति जैद दरबार इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में हिस्सा ले रहे हैं.

वो अक्सर बेबाकी से अपनी राय देती हैं. हाल ही में अलायंस शो में उनके पति और एक्स-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के बीच गहमागहमी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पति का बचाव किया था. 

मैच के बाद क्यों मचा बवाल?

मैच खत्म होने के बाद मिस्र के खिलाड़ी मोस्तफा जिको ने बड़ा आरोप लगाया. उनका कहना था कि रेफरी ने अर्जेंटीना के पक्ष में फैसले दिए और उनकी टीम के साथ साफ अन्याय हुआ. जिको ने कहा- रेफरी पूरी तरह गलत था. ये खुलेआम नाइंसाफी है. उसने पूरे देश की मेहनत पर पानी फेर दिया.

दरअसल, मैच में मिस्र का एक गोल VAR जांच के बाद फाउल बताकर रद्द कर दिया गया. इसके अलावा खिलाड़ियों का दावा था कि उन्हें एक पेनल्टी भी मिलनी चाहिए थी, लेकिन रेफरी ने ऐसा नहीं किया. इसी के कुछ देर बाद अर्जेंटीना ने विजयी गोल दाग दिया.

VAR पर भी उठे सवाल

मैच के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या VAR की वजह से मिस्र से इतिहास रचने का मौका छिन गया? कई फुटबॉल एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस गोल को VAR ने रद्द किया, वो फैसला गलत हो सकता था. इसी वजह से सोशल मीडिया पर रेफरी और VAR दोनों की जमकर आलोचना हो रही है.

—- समाप्त —-



Leave a Comment