Jhunjhunu News: झुंझुनूं में कलियुगी बेटे का खूनी खेल! कहासुनी के बाद मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा


होमताजा खबरक्राइम

झुंझुनूं में कलियुगी बेटे का खूनी खेल! मां को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Last Updated:

Jhunjhunu Nawalgarh Murder Case: झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. कृषि उपज मंडी क्षेत्र के सामने स्थित एक मकान में पीडब्ल्यूडी में कार्यरत युवक राजवीर ने कथित रूप से अपनी मां प्रभाती देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना देर रात मां-बेटे के बीच हुए विवाद के बाद हुई. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के समय घर में केवल मां और बेटा मौजूद थे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल और एमओबी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

झुंझुनूं में कलियुगी बेटे का खूनी खेल! मां को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाटZoom

पीडब्ल्यूडी में कार्यरत युवक राजवीर ने अपनी मां प्रभाती देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. कृषि उपज मंडी क्षेत्र के सामने स्थित एक मकान में कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात देर रात की बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान स्व. शीशराम की पत्नी प्रभाती देवी के रूप में हुई है. परिवार मूल रूप से गुढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगनोर गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में नवलगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने निवास कर रहा था. आरोपी बेटा राजवीर राजस्थान लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह शराब का आदी है और घटना के समय नशे में था.

चाकू से मां पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी

बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे चाकू से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण प्रभाती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मृतका के दामाद शिवकुमार सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतका के दामाद ने हत्या का मामला दर्ज कराया

नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली थी. पुलिस तत्काल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची. मृतका के दामाद शिवकुमार की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. आरोपी राजवीर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की पत्नी से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था. वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ पीहर गई हुई थी.

घटना के समय घर में केवल मां और बेटा ही मौजूद थे

थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि घटना के समय घर में केवल मां और बेटा ही मौजूद थे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर  साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Leave a Comment