रिलीज से पहले ही Dhamaal 4 के हाथ लगा खजाना, एडवांस बुकिंग की कमाई से हुई मालामाल


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक इंदर कुमार की पॉपुलर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल की चौथी किस्त यानी धमाल 4 (Dhamaal 4) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। थिएटर्स में आने से पहले मेकर्स द्वारा इसकी एडवांस बुकिंग विंडो को ओपन किया गया है और उसके पहले दिन अजय देवगन की इस फिल्म कमाल कर दिया है। 

धमाल 4 ने एडवांस बुकिंग के जरिए रिलीज से पहले मोटी कमाई कर ली है, जिसके आंकड़े जानकार आपको झटका लग सकता है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-

एडवांस बुकिंग कलेक्शन में धमाल 4 की बल्ले-बल्ले 

आज के दौर में सिनेमा जगत में एडवांस बुकिंग का चलन काफी तेज से बढ़ गया है। फिल्म की रिलीज से चंद दिनों पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग खोलकर मेकर्स मोटा मुनाफा कमाने का दांव चलते हैं। जिन मूवीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है वह इस मामले में टॉपर निकलती हैं। ऐसा ही कुछ आलम फिलहाल धमाल 4 के मामले में देखने को मिल रहा है। 

dhamaal4

इस तरह से रिलीज से पहले ही धमाल 4 ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया। धमाल 4 की एडवांस कमाई को देखकर अब ये अंदाजा आसनी से लगाया जा सकता है कि इस मूवी को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिल सकती है और मूवी डबल डिजिट के साथ खाता खोलती हुई नजर आ सकती है। 

कब रिलीज हो रही है धमाल

गौर किया जाए धमाल 4 की रिलीज डेट की तरफ तो 10 जुलाई शुक्रवार को इस कॉमेडी फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कई कलाकार शामिल हैं। 



Leave a Comment