सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने मां को कार से कुचलवाया, National Hindi News


Follow us on Google News
share

जयपुर में बेटी ने संपत्ति और सरकारी नौकरी के लिए मां की हत्या कराई। पुलिस ने आरोपी बेटी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। नीरज शर्मा की मौत सड़क हादसे की तरह दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में यह हत्या सुनियोजित निकली।

सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने मां को कार से कुचलवाया

सात लाख रुपये में दी थी सुपारी, आरोपी बेटी समेत सात गिरफ्तार जयपुर, एजेंसी। जयपुर में एक बेटी ने संपत्ति और सरकारी नौकरी के लिए मां की हत्या करा दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस मामले में आरोपी बेटी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने महिला की मौत को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि प्रताप नगर के रविंद्र नगर में रहने वाली नीरज शर्मा (45) को तीन जुलाई को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। घटना में नीरज के भाई राकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए भांजी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि नीरज की मौत दुर्घटना में नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या कथित तौर पर सुपारी देकर कराई गई थी। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नीरज के पति विजय शर्मा अदालत में कनिष्ठ लिपिक (एलडीसी) थे। करीब एक वर्ष पहले उनके निधन के बाद नीरज की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। उन्होंने बताया कि बेटी आयुषी (23) यह नौकरी खुद पाना चाहती थी。

मां को नौकरी मिली तो तनाव में रहने लगी

पुलिस के अनुसार, आयुषी ने पूछताछ में बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उसने मां नीरज से कहा था कि मुझे पापा की जगह नौकरी मिल जाने दे, लेकिन वह नहीं मानी और खुद नौकरी करने लगी। इससे वह तनाव में आ गई थी। इसके बाद आयुषी ने ताऊ और उनके बेटे के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने और नौकरी के लिए यह कदम उठाया।

FAQs

इस हत्या का मुख्य कारण क्या था?

इस हत्या का मुख्य कारण बेटी आयुषी का अपनी मां से नौकरी पाना था।

कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया?+



Leave a Comment