कैनसस सिटी, 09 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर मॉर्गन रोजर्स का मानना है कि फीफा विश्वकप 2026 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नॉर्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को रोकने लिए हमे योजना बनानी होगी। मैनचेस्टर सिटी के फॉरवर्ड हालैंड ने नॉर्वे को क्वार्टरफाइनल तक पहुंचाने में सात गोल किए हैं, जहां शनिवार को मियामी में उनका सामना थ्री लायंस से होगा। हालैंड ने चार सीजन में तीसरी बार प्रीमियर लीग का गोल्डन बूट जीता और 35 मैचों में 27 गोल किए।.
चेन्नई, 09 जुलाई (वार्ता) तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर. साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन के अंतिम छह मैचों के लिए इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है।.
हरारे, 09 जुलाई (वार्ता) जिम्बाब्वे ने बंगलादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी और बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा को शामिल किया गया है। .
हरारे, 09 जुलाई (वार्ता) बंगलादेश के बल्लेबाज लिटन कुमार दास हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ शेष एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गये है।.
लंदन, 09 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरु हो रहे लॉर्ड्स टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। नवंबर 2009 में सेंट किट्स में, 18 साल की टैमी ब्यूमोंट ने अपने इंग्लैंड एकदिवसीय पर्दापण पर नंबर 10 पर बल्लेबाजी की और विकेटकीपिंग की। उन्होंने “ग्राउंड्समैन और पांच-छह माता-पिता” की भीड़ के सामने राष्ट्रगान गाया था।.