जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के सेक्टर चार में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही करीब तीन वर्षीय बच्ची को एक तेज रफ्तार कार चालक ने कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे क बाद चालक कार सहित मौके सो फरार हो गया। सूचना के बाद सेक्टर छह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के सेक्टर चार में रहने वाले किशन कांत की करीब तीन वर्षीय बच्ची आन्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैगन आर कार चालक ने बच्ची को कुचल दिया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से कार चालक ने ही बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की जानकारी मिलने के बाद चालक कार सहित अस्पताल से फरार हो गया।
सूचना के बाद सेक्टर छह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।