सोना बनना है तो तपना पड़ेगा! सरकारी नौकरी चाहिए तो भूल से भी न करें ये गलती, फेमस शिक्षक ने कही दो टूक बात


Sarkari Naukri Tips: कई सारे स्टूडेंट्स हैं जिनका पहले या दूसरे अंटेप्ट में कोई भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम क्लियर हो जाता है. वहीं कई ऐसे हैं, जो सालों मेहनत करते रहते हैं और लेकिन परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं. ऐसे स्टूडेंट के लिए एक प्राइवेट कोचिंग की टीचर यशिका टंडन ने मैसेज दिया है. यशिका GK/GS की टीचर हैं. उन्होंने कहा कि मांइड को बता दो कि तुम्हें सिर्फ सरकारी नौकरी ही चाहिए और उसके लिए जी-तोड़ मेहनत करो. सोना बनना है तो तपना पड़ेगा. Diamonds जैसी चमक चाहिए तो घाव (यहां कट्स) से क्या डरना. 

टीचर ने बताया दो तरह के अस्पिरेंट होते हैं 

यशिका टंडन ने अपने एक रील के जरिए छात्रों को मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी निकालने वाले तीन तरह के अस्पिरेंट होते हैं. एक वो जो बहुत सालों से तैयारी कर रही हैं, फानेंशियल कंडीशन ठीक नहीं है. फिर भी परीक्षा दे रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं. उन्हें भरोसा है कि वे परीक्षा क्रैक कर लेंगे. 

View on Instagram

लूप में फंसने से बचें, टीचर का अस्पिरेंट के लिए मैसेज 

दूसरा वो जिनको गेम समझ में आ जाता है और वो अपनी मेहनत से परीक्षा क्रैक कर लेते हैं. तीसरे वो जो नए-नए होते हैं और यूट्यूब वीडियो देख रहे होते हैं. इंग्लिश कमजोर है, मैथ्स कमजोर है और अपनी कमजोरियों से भाग रहे हैं. जिनकी परीक्षा निकलती है और जिनकी नहीं निकलती, दोनों में डिस्पिलन और मेहनत का ज्यादा फर्क नहीं होता है. बात बस इतनी सी होती है आप लूप में फंस जाते हैं. 

अच्छा-बुरा और कंफर्ट को भूलकर करनी होगी तैयारी 

उन्होंने कहा कि हिंदी मीडियम बच्चे इंग्लिश के लिए यूट्यूब पर जाकर स्मार्ट ट्रिक खोजते हैं. जिनका मैथ्स कमजोर है, वे ऐसी परीक्षाएं देते हैं, जिनमें मैथ्स नहीं पूछे जाते हैं. बेचारे बनकर मत बैठें. इस तरह आपके 3-4 साल बर्बाद हो जाएगा. इसका सॉल्यूशन ये है कि माइंड को ये बता दो कि तुम्हें सरकारी नौकरी चाहिए. तुम्हें सरकारी नौकरी इस तरह नहीं करनी है कि तुम्हारा कंफर्ट क्या है, तुम्हें क्या अच्छा लगता है. सोना बनना है तो तपना पड़ेगा. 

कमजोरियों को फिक्स करें और इसका सॉल्यूशन खोजें, भागे नहीं 

सॉल्यूशन खोजिए. मान लीजिए कि आपको मैथ्स नहीं पसंद तो ऐसे शिक्षक खोजना शुरू कीजिए जो आसान भाषा में समझाता और सिंपल ट्रिक्स बताता हो. अगर इंग्लिश कमजोर है, तो उस पर काम करो. इतनी सारी कमजोरी लेकर कहीं पहुंचा मुश्किल है. ऐसे में पहले अपनी कमजोरियों को फिक्स करो.





Leave a Comment