जम्मू और कश्मीर में हो रही भारी बारिश के बाद सिंधु जल समझौता फिर से चर्चा में है। चिनाब नदी में जल स्तर बहुत ज्यादा बढ़ने के बाद सलाल डैम का गेट खुला तो पाकिस्तान की ओर तबाही की आशंकाएं पैदा हो गईं।

चिनाब नदी पर बना सलाल डैम सिंधु जल समझौते (IWT) के तहत भारत में पहला डैम है। अभी हाल तक जब बारिश नहीं हो रही थी, भारत की ओर से सिंधु जल समझौता रुके होने की वजह से पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरस रहा था। लेकिन, अब अचानक सलाल डैम से ज्यादा मात्रा में पानी निकलने से पड़ोसी मुल्क के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा है।
‘अब डूब मरो भिखारियों,अब शिकायत मत करना’
सलाल डैम से पानी छोड़े जाने का वीडियो शेयर करते हुए भिकू म्हात्रे नाम के एक एक्स हैंडल ने लिखा, ‘भिखारी पानी के लिए रो रहे थे। मोदी सरकार ने कहा थोड़े मजे ले लिया जाए..।…अब भिखारीस्तान ने अपने तिलचट्टों के लिए फ्लड अलर्ट घोषित किया है..।’
अब डूब मरो भिखारियों और प्लीज अपनी खेती को हुए नुकसान की शिकायत मत करना। सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के बाद भारत को कोई चेतावनी जारी करने की जरूरत नहीं है।
एक्स पोस्ट, भिकू म्हात्रे
सलाल डैम से पानी छोड़ने से पाकिस्तान में क्या होगा
भिकू म्हात्रे ने एक्स पर खुद को फाइनेंस का प्रोफेसर और राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों में गहरी समझ रखने वाला बताया है। एक्स पर लोग इसपर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वैसे सलाल डैम का गेट खुलने से पाकिस्तान को किस तरह का नुकसान झेलना पड़ सकता है, यह कहना अभी मुश्किल है। अभी तक की संभावनाओं के अनुसार-
- पाकिस्तान की तरफ नदी के बहाव में अचानक तेजी आएगी।
- अगर पाकिस्तान के इलाके में भी भारी बारिश होती रही, तो पहले उसके पंजाब प्रांत के निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका पैदा होगी।
- अगर चिनाब नदी उस तरफ खतरे के निशान को पार कर गई तो लगी हुई खेती को नुकसान पहुंच सकता है और आम जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।
सिंधु जल संधि रोके रखने पर लश्कर सरगना की धमकी
- दरअसल, भारत ने पहलगाम हमले के तुरंत बाद ही 1960 की सिंधु जल संधि को रोक दिया।
- हाल में जब भारत ने फिर से स्पष्ट कर दिया कि जबतक पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपने प्रायोजित आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, यह संधि इसी तरह ठंडे बस्ते में रहेगी, पाकिस्तान में गजब की बिलबिलाहट है।
- पाकिस्तान ने पहले इसकी वजह से सूखे और खेती चौपट होने का रोना रोया और फिर इसके नेताओं और फौज के लोगों ने तरह-तरह की धमकियां देनी शुरू कीं।
- अब पाकिस्तान की जमीन पर पल-बढ़ कर तैयार हुए आतंकी सरगनाओं ने भी गीदड़भभकियां देनी शुरू कर दी हैं।
‘तुमने पानी रोका, हम तुम्हारी सांसे रोक देंगे’
- सोशल मीडिया पर लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका से घोषित एक आतंकवादी हरीस डार का वीडियो आया है, जिसमें वह सिंधु जल समझौता रोकने के लिए भारत पर हमले की धमकी दे रहा है।
- हालांकि वीडियो की प्रमाणिकता की एनबीटी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इसमें डार कहता सुनाई दे रहा है, ‘अगर तुमने हमारा पानी रोका, हम तुम्हारी सांसे रोक देंगे..।’
- वह ये भी कह रहा है कि 2026 में पानी के मुद्दे पर कुछ बड़ा होगा और ‘अल्लाह हमें जीत दिलाएंगे।’
