बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, बल्लेबाजी कोच रिषिकेश कानिटकर और गेंदबाजी कोच सुनील जोशी आगामी जिम्बाब्वे दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में होंगे।
बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, बल्लेबाजी कोच रिषिकेश कानिटकर और गेंदबाजी कोच सुनील जोशी आगामी जिम्बाब्वे दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में होंगे ।
इंग्लैंड दौरे के बाद सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ को ब्रेक देने के लिये यह फैसला किया गया है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में तीन टी20 मैच खेलेगी । यह दौरा इंग्लैंड में 19 जुलाई को सीमित ओवरों की श्रृंखला समाप्त होने के चार दिन बाद ही शुरू होगा। एशियाई खेलों के दौरान लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ भारतीय टीम के साथ होगा । इसी दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला खेलनी है जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर वनडे टीम के साथ होंगे । लक्ष्मण इससे पहले भी 2024 में जिम्बाब्वे में कोचिंग स्टाफ की कमान संभाल चुके हैं जब शुभमन गिल कप्तान थे । वह हांगझोउ एशियाई खेलों में भी भारत के मुख्य कोच थे जब राहुल द्रविड़ सीनियर टीम के साथ वनडे विश्व कप में थे।
भारत के व्यस्त शेड्यूल के कारण यह फैसले लिए गए हैं। टीम इंडिया फिलहाल, इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। 19 जुलाई को भारत का इंग्लैंड दौरा समाप्त होगा। इस दौरे के समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद भारतीय टी-20 टीम को जिम्बाब्वे के लिए रवाना होना है, ऐसे में मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनके सहयोगी स्टाफ को आराम दिया गया है। भारत की जिम्बाब्वे टूर के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। ठीक इसी तरह जापान में एशियंन गेम्स 2026 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाएंगे, जिसके लिए भी भारतीय टीम की घोषणा पहले ही कर दी गई है। एशियन गेम्स के समय ही भारत अपने घर पर वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज खेलेगा जिसके साथ गौतम गंभीर होंगे। इसी वजह से एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण और उनके सहयोगी रहेंगे।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड
एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।