ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में जोरदार भाषण दिया. उन्होंने मेलबर्न स्थित मार्वेल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. स्टेडियम में लगभग 30 हजार लोग मौजूद रहे. उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम का भी जिक्र किया, जो दुनिया में सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में से एक है. उन्होंने 5G से लेकर गगनयान के बारे में भी बात की.

जब पीएम मोदी भाषण दे रहे थे, तब मार्वेल स्टेडियम ऑडियन्स से खचाखच भरा नजर आया. यह स्टेडियम आखिर किस खेल के लिए लोकप्रिय है और यहां क्या खेला जाता है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

यहां फुटबॉल खेला जाता है

मेलबर्न का मार्वेल स्टेडियम फुटबॉल के लिए फेमस है. यह कई ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक फुटबॉल टीमों का होमग्राउंड भी है. यहां फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मुकाबले भी आयोजित करवाए जा चुके हैं. यहां एकसाथ 56 हजार से अधिक लोग मैच लाइव देख सकते हैं. हालांकि आयोजन किस स्तर का है, उस हिसाब से बैठने की क्षमता बदलती रहती है.

बहुत खास है यह मैदान

मार्वेल स्टेडियम में सिर्फ फुटबॉल ही नहीं बल्कि क्रिकेट भी खेला जाता है. गजब की बात यह है कि यहां क्रिकेट और फुटबॉल के लिए अलग-अलग मैदान नहीं हैं, बल्कि एक ही मैदान को दो अलग-अलग खेलों के आयोजन के लिए बदला जा सकता है. दरअसल यहां निचले स्टैंड्स की सीटों को मूव किया जा सकता है, जिससे मैदान को आयताकार और फिर अंडाकार भी बनाया जा सकता है.

इस मैदान की एक और खासियत यह है कि यहां मैदान की छत बंद हो जाती है. इसलिए मैच के दौरान मौसम खराब हो तो भी बिना किसी रुकावट खेल जारी रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

‘मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और…’, मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान



Leave a Comment