खेल: गांगुली ‘ICC हॉल ऑफ फेम’ में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड


पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों ने उन्हें बधाई दी। गांगुली प्रतिष्ठित ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं। 

 गांगुली को यह सम्मान उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर मिला, जिससे पूर्व कप्तान के शानदार क्रिकेट सफर में एक और यादगार अध्याय जुड़ गया है।

 2000 के दशक की शुरुआत में गांगुली की टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह ने लिखा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर बधाई हो दादा। आप इसके पूरी तरह हकदार हैं। आपने सिर्फ एक टीम ही नहीं बनाई, बल्कि क्रिकेटर्स की एक पीढ़ी में भरोसा भी जगाया। आपकी कप्तानी में खेलने और जीवन भर स्मरण रहने वाली यादें बनाने के लिए मैं आभारी हूं। एक बार फिर बधाई।”

 महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने ओपनिंग पार्टनर को बधाई देते हुए लिखा, “जब हम 14 साल के थे, तब से एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए अब ज्यादा हैरानी वाली बातें नहीं बची हैं। यह भी उनमें से एक नहीं थी। बधाई हो सौरव गांगुली। आपको आईसीसी हॉल ऑफ फेम में देखकर बहुत खुशी हुई।”

गांगुली से पहले ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किए गए भारतीयों में बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड और एमएस धोनी शामिल हैं।



Leave a Comment