Bhagalpur News: किशनगंज : गेट के अभाव में राजकीय हाईस्कूल का खेल मैदान बना गंदगी का अड्डा, Bhagalpur Hindi News


Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट पौआखाली!एक संवाददाता नगर पंचायत स्थित

Bhagalpur News: किशनगंज : गेट के अभाव में राजकीय हाईस्कूल का खेल मैदान बना गंदगी का अड्डा

Bhagalpur News: पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट पौआखाली!एक संवाददाता

नगर पंचायत स्थित एकमात्र राजकीय हाईस्कूल का खेल मैदान इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा है। चहारदीवारी बनने के बावजूद मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट नहीं लगाए जाने से मैदान असुरक्षित हो गया है। शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मैदान का उपयोग शौच के लिए किए जाने से पूरे परिसर में गंदगी फैल रही है। इसका खामियाजा प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों और मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है।यह मैदान पौआखाली नगर क्षेत्र का एकमात्र बड़ा सार्वजनिक खेल मैदान है, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम दर्जनों युवा सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी भर्ती की तैयारी के साथ-साथ क्रिकेट और फुटबॉल का नियमित अभ्यास करते हैं।

खेल आयोजनों की समस्या

लेकिन लगातार बढ़ती गंदगी के कारण खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण काफी पहले ही पूरा कर लिया गया था, लेकिन मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार पर आज तक लोहे का गेट नहीं लगाया गया। इसके कारण रात के समय मैदान में मवेशियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे मैदान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों की मांग

स्थानीय नागरिकों और खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से अविलंब मुख्य गेट लगवाने, मैदान की नियमित साफ-सफाई कराने तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि खेल गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें और मैदान अपनी उपयोगिता बनाए रख सके।

FAQs

पौआखाली में खेल मैदान की स्थिति क्या है?

पौआखाली का खेल मैदान बदहाल स्थिति में है और असुरक्षित है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्या मांगा है?+



Leave a Comment