Weekly 7 Govt Jobs 2026: हफ्ते की 7 बड़ी भर्तियों की लिस्ट, 30 जून तक फटाफट करें अप्लाई, आखिरी चांस – 7 sarkari naukri form apply online 22 to 30 june 2026 last date govt jobs list for this week


Government Jobs June 2026 Form Last Date: 30 जून तक एसएससी सीजीएल, UPSSSC लोअर पीसीएस, इंडियन नेवी अग्निवीर, यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल समेत 7 बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। जो अभ्यर्थी इनमें से किसी भी भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म अप्लाई नहीं कर पाए, वो अब ज्यादा देर ना करें। लिस्ट चेक करके फटाफट एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें।

weekly 7 jobs 2026 istock
हफ्ते की 7 भर्तियां, (फोटो क्रेडिट- Istock)
Weekly Govt Job List 2026 Last date: 10वीं से लेकर 12वीं पास, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स जो सरकारी नौकरी की प्रिपरेशन कर रहे हैं, उनके लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण है। एसएससी सीजीएल, लोअर पीसीएस, इंडियन नेवी अग्निवीर, राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर समेत 7 बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन की समयसीमा जल्द ही समाप्त होने वाली है। जो अभ्यर्थी इनमें अप्लाई करना चाहते हैं लेकिन अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएं हैं, वो अब फॉर्म फिलिंग में ज्यादा टाइम ना लगाएं। लिस्ट में सभी की लास्ट डेट दी गई है, जिसे देखते हुए फटाफट आप एप्लिकेशन प्रोसेस कंप्लीट कर लें। अंतिम तिथि निकलने के बाद इनमें शामिल होने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

एसएससी सीजीएल भर्ती 2026

एसएससी सीजीएल भर्ती 2026

ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए सीजीएल की 12256 वैकेंसी आई हुई हैं। जो अभ्यर्थी भारत सरकार के विभिन्न विभागों में ऑफिसर लेवल की अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है। ग्रेजुएशन के साथ अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र पोस्ट वाइज 27-32 वर्ष तक होनी चाहिए। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस अंतिम तिथि 22 जून रात 11 बजे तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए पूरा किया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट- magnific)

UPSSSC लोअर पीसीएस वैकेंसी 2026

UPSSSC लोअर पीसीएस वैकेंसी 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा ग्रेजुएट (लेवल) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट और रिक्तियों की संख्या दोनों में बढ़ोत्तरी की है। इस भर्ती के जरिए अब 2285 की जगह 2516 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं अब कैंडिडेट्स अंतिम तिथि 25 जून 2026 तक लोअर पीसीएस का फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की विंडो 2 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए ओ लेवल सर्टिफिकेट मांगा गया है। (फोटो क्रेडिट- magnific)

RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026

RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026

राजस्थान में सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर को मिलाकर 3951 पदों को भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने बैचलर डिग्री या पीजीडीसीए 1 साल की परीक्षा पास की या बीई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ईसीई/ईई/बीएससी/बीएसए आदि की डिग्री पूरी की है, वो बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वहीं सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ईसीई/ईई/ईईई आदि में मास्टर्स मांगी गई है। एज लिमिट 18-40 साल होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून तक RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई किया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट- magnific)

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO/ARO भर्ती 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO/ARO भर्ती 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों पर भर्ती घोषित की है। जो कैंडिडेट्स उच्च न्यायालय में नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा चांस है। शैक्षिक योग्यता में बैचलर डिग्री/कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा के साथ ओ लेवल या CCC सर्टिफिकेट मांगा गया है।

इसके साथ अभ्यर्थियों को 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश कंप्यूटर टाइपिंग भी आनी चाहिए। तय योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में लास्ट डेट 21 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म examinationservices.nic.in पर भरे जा रहे हैं। (फोटो क्रेडिट- magnific)

BPSSC असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर 2026

BPSSC असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर 2026

​बिहार पुलिस में एएसआई बनने का भी बढ़िया चांस हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) (टेक्निकल) की वैकेंसी निकाली है। 22 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिन कैंडिडेट्स ने इलेट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन/आईटी/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है, वो अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 21 जून है। फॉर्म अप्लाई करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

UP एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026

UP एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विधान भवन रक्षक एंव विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के आवेदन लिए जा रहे हैं। 170 पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की है और UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड हासिल किया है, वो अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन विंडो upsssc.gov.in 29 जून तक खुली रहेगी।

पुरुष कैंडिडेट्स की हाइट 168 सेमी, एसटी पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिला कैंडिडेट्स की हाइट 152 सेमी, (एसटी की 147सेमी) होनी चाहिए। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026

अविवाहत पुरुष कैंडिडेट्स के लिए नेवी में जाने का भी मौका है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए फॉर्म निकाले हैं। जिसके लिए अंतिम तिथि 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक एप्लिकेशन प्रोसेस ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। आवेदकों का 10वीं पास के साथ AICTE से 3 साल डिप्लोमा/या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया होना चाहिए। फॉर्म फिल करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन 550 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। (फोटो क्रेडिट- Pexels)

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें