FIFA World Cup: न रेफरी, न विवाद… अर्जेंटीना की क्लास के आगे नहीं टिक पाया इजिप्ट, सच आया सामने! – truth behind egypt vs argentina no referee no controversy fifa world cup 2026


फीफा वर्ल्ड कप 2026के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना बनाम इजिप्ट मुकाबला विवादों से घिरा रहा। फ्रेंच रेफरी फ्रांस्वा लेतक्सिये पर पक्षपात के आरोप लगे।

Argentina vs Egypt
अर्जेंटीना बनाम इजिप्ट मुकाबले का सच आया सामने?
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना और इजिप्ट के बीच मैच के बाद से फ्रेंच रेफरी फ्रांस्वा लेतक्सिये पर ‘पक्षपात या बेईमानी’ के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन बेईमानी तब मानी जाती है जब रेफरी जानबूझकर किसी टीम को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी करे। हालांकि इस मैच में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इजिप्ट का जो गोल रद्द किया गया, वह ‘अटैकिंग फेज ऑफ प्ले’ के सख्त नियम के तहत अमान्य हुआ। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) ने स्पष्ट दिखाया कि गोल के मूव की शुरुआत में लिसैंड्रो मार्टिनेज के पैर पर पैर रखा गया था। नियमों के मुताबिक, यह एक सीधा फाउल है।

नियम के मुताबिक फैसला

सवाल उठाया जा रहा है कि इजिप्ट के मोहम्मद सालाह के साथ हुई घटना पर रेफरी ने कुछ क्यों नहीं किया। मैच के स्टॉपेज टाइम (90वें मिनट) में जब स्कोर 2-2 की बराबरी पर था, तब सालाह अर्जेंटीना के बॉक्स में गेंद लेकर आगे बढ़ रहे थे। तभी अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज ने पीछे आकर उन्हें टैकल किया। इजिप्ट के खिलाड़ियों ने इस पर पेनल्टी की मांग की, लेकिन रेफरी ने खेल जारी रखा और इसी काउंटर-अटैक पर एंजो फर्नांडेज ने अर्जेंटीना के लिए 90+2वें मिनट में 3-2 से मैच जिताने वाला गोल दाग दिया।

रिप्ले और रेफरी की समझ के मुताबिक, अल्वारेज के पैर का संपर्क सालाह से होने से ठीक पहले उन्होंने गेंद को साफ तौर पर छू लिया (क्लीयर कर दिया) था। नियम कहते हैं कि यदि कोई खिलाड़ी टैकल के दौरान पहले गेंद को क्लीयर करता है, तो उसके बाद किसी खिलाड़ी से होने वाले शारीरिक संपर्क को खेल का एक स्वाभाविक हिस्सा माना जाता है, बशर्ते टैकल अत्यधिक खतरनाक या हिंसक न हो।

टैकल के वक्त सालाह पहले ही बॉल से अपना कंट्रोल थोड़ा खो चुके थे। इसे जानबूझकर किया गया फाउल नहीं, बल्कि एक ‘क्लीन टैकल’ माना गया। सालाह को पेनल्टी न देने का फैसला पूरी तरह रेफरी के ऑन-फील्ड विशेषाधिकार के दायरे में था। रेफरी ने वही किया जो नियम और तकनीक ने उन्हें दिखाया।

इजिप्ट की रणनीतिक भूल

खेल के 77वें मिनट तक 2-0 से आगे चल रही इजिप्ट की टीम आखिरी 15 मिनट में अपनी रणनीतिक भूलों के कारण हारी। इस दौरान वह डिफेंसिव होकर अपने बॉक्स में सिमट गई। अर्जेंटीना ने आखिरी समय में ‘ऑल-आउट अटैक’ किया और इजिप्ट पर कुल 7 जोरदार हमले किए। इसी का नतीजा था कि क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट में, लियोनेल मेसी ने 83वें मिनट में और एंजो फर्नांडेज ने 90+2वें मिनट में गोल दागकर मैच का पासा पलट दिया।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें