JSSC Recruitment 2026: नौकरी का गोल्डन चांस! 611 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ी, 14 जुलाई तक करें अप्लाई


डिजिटल डेस्क, रांची। अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से काम नहीं है।

हजारों अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी या विशिष्ट योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTGLCCE) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आखिरी मौका हो सकता है। ऐसे में यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो बिना देर किए फॉर्म भर लें।

तीसरी बार बढ़ी आवेदन की तारीख

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित के गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 3 जुलाई किया गया, अब आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की नई अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 तय की है। इससे उन उम्मीदवारों को बड़ा फायदा मिलेगा, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे।

611 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के माध्यम से झारखंड सरकार के विभिन्न भागों में कुल 611 पदों को भरा जाएगा। सबसे अधिक 228 पद ब्लॉक स्टैटिस्टिकल सुपरवाइजर के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा 145 पद ऑडिटर, 78 पद फिशरी एक्सटेंशन सुपरवाइजर, 72 पद डेयरी टेक्निकल ऑफिसर और 42 पद वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम इंस्पेक्टर के लिए हैं। वहीं फिजिक्स और केमिस्ट्री के लेबोरेटरी अस्सिटेंट, जूनियर साइंटिफिक अस्सिटेंट तथा असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट जैसे तकनीकी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएगी। ऐसे में तकनीकी और विशेष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा रोजगार अवसर है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। ब्लॉक स्टैटिस्टिकल सुपरवाइजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री आवश्यक है।

ऑडिटर के लिए गणित, अर्थशास्त्र, कॉमर्स या सांख्यिकी विषय में स्नातक होना जरूरी है। वही डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के लिए डेयरी टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन, फिशरी एक्सटेंशन सुपरवाइजर के लिए बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस और लेबोरेटरी अस्सिटेंट के लिए संबंधित विषय में ऑनर्स के साथ बीएससी के डिग्री मांगी गई है।

खबरें और भी

इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की योग्यता आवश्यक जांच लेनी चाहिए। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता आवश्यक जांच करें।

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) देनी होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (मेंन्स) में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में भाषा ज्ञान, क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा के साथ-साथ तकनीकी विषय और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

दोनों परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-5, लेवल-6 और लेवल-7 के अनुसार वेतन मिलेगा। पद के आधार पर शुरुआती सैलरी 29,200 से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक हो सकती है।

इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। यही वजह है कि यह भर्ती झारखंड की सबसे आकर्षक सरकारी नौकरियों में से एक मानी जा रही है।

अंतिम तारीख का इंतजार ना करें

अगर आप इस भर्ती के लिए पात्र है, तो आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 का इंतजार करने की जगह जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती है, जिससे आवेदन करने में परेशानी हो सकती है। समय रहते आवेदन पूरा करना आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प रहेगा।



Leave a Comment