Wfi:विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को जारी किया नोटिस, छह जुलाई को होगी अगली सुनवाई – Delhi High Court Issued Notice To The Wrestling Federation Of India On A Plea Of Wrestler Vinesh Phogat


दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट की याचिका पर डब्ल्यूएफआई को नोटिस जारी किया है। हालांकि, कोर्ट ने इस भारतीय पहलवान को फौरी राहत नहीं दी है और मामले की अगली सुनवाई छह जुलाई तय की है।


Delhi High Court issued notice to the Wrestling Federation of India on a plea of Wrestler Vinesh Phogat

विनेश फोगाट
– फोटो : IANS



विस्तार

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को नोटिस जारी किया है। डब्ल्यूएफआई ने हाल ही में विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित किया था। विनेश ने इस नोटिस को चुनौती दी थी जिस पर हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। 


Leave a Comment