भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला चौथा टी20 ‘करो या मरो’ जैसा है. श्रेयस अय्यर एंड टीम इस सीरीज को अब जीत नहीं सकती, लेकिन दोनों मैच जीतकर इसे ड्रा पर खत्म करने का मौका जरूर है. टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को सीरीज के पहले मैच के बाद ड्राप किया गया था, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खिलाया गया लेकिन इससे स्थिति और ज्यादा ख़राब हो गई. पिछले मैच में तो पूरी टीम 76 रनों पर सिमट गई, जबकि इंग्लैंड ने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था. तिलक वर्मा भी फैंस के निशाने पर हैं, जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं.
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन?
लगातार हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट निशाने पर है, उन्हें जमकर आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है. संजू सैमसन को हटाने पर भी फैंस निराश थे, यहां तक कि गंभीर के सामने संजू-संजू के नारे भी लगाए गए. ये चर्चा हो रही है कि लगातार फ्लॉप होने के कारण उपकप्तान तिलक वर्मा को ड्राप किया जा सकता है, उनकी जगह संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे, जबकि उन्होंने पूरे मैच भी नहीं खेले थे. इसके बाद आयरलैंड में 2 और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 खेला, लेकिन वह चले नहीं. वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह देने के लिए संजू को ड्राप किया गया. तिलक की खराब फॉर्म से संजू के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनती हुई नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें- ‘ये तो सरेंडर…’, श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं बाहर
गेंदबाजी यूनिट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती को भी ड्राप किया जा सकता है, जिनका इस सीरीज के दोनों मैचों में प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है. उन्होंने पिछले मैच में 3 ओवर डाले, 35 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है, वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?