संयुक्त मेजबान टीम को 1-4 से करना पड़ा हार का सामना। बेल्जियम ने ‘रेड डेविल्स’ के नाम से मशहूर होकर अमेरिका को बाहर किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका मुकाबला स्पेन से होगा। बालोगुन के निलंबन को वापस लेने से अमेरिका की हार में कोई मदद नहीं मिली।
संयुक्त मेजबान टीम को 1-4 से करना पड़ा हार का सामना, रेड डेविल्स का अगला मुकाबला अब स्पेन से होगा अमेरिका पर बेल्जियम की जीत से ट्रंप की फजीहत
खेल के साथ ट्रंप का विवाद
08 साल पहले बेल्जियम की टीम तीसरे स्थान पर रही थी
03 बार इससे पहले भी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी
13 कुल गोल बेल्जियम की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में कर चुकी
107 हमले गोल पर करके शीर्ष स्थान पर है बेल्जियम की टीम
बालोगुन का निलंबन
सिएटल, एजेंसी। पिछले 48 घंटे में फुटबॉल के मैदान में खेल के साथ-साथ अमेरिका का ‘रेड कार्ड’ विवाद भी छाया रहा। हालांकि जिस स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को मिला रेड कार्ड अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर वापस लिया गया, वह प्री-क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ कोई कमाल नहीं दिखा सके।
सोमवार रात खेले गए इस मुकाबले में ‘रेड डेविल्स’ नाम से मशहूर बेल्जियम ने 4-1 से जोरदार जीत से अमेरिका को बाहर करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसका सामना कैलिफोर्निया के इंगलवुड में स्पेन से होगा।
बेल्जियम की जीत का जश्न
निलंबन वापसी का फायदा नहीं : इस विश्व कप में तीन गोल करने वाले बालोगुन का निलंबन वापस लेने पर बेल्जियम ने काफी नाराजगी जताई थी। अब अमेरिका की टूर्नामेंट से विदाई के बाद बेल्जियम की टीम ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए ‘ट्रंप डांस’ करके जीत का जश्न मनाया। यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, हालांकि कई जगह से इसे बाद में हटा लिया गया।
इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर ट्रंप को ट्रोल करते हुए काफी मीम्स भी तेजी से वायरल हुए। तुर्की टीवी पर एक कमेंटेटर ने मजाक किया-अमेरिका विश्व कप से बाहर हो गया, जब तक कि अंतिम पलों में कोई बदलाव नहीं होता…
असल में 25 वर्षीय बालोगुन को बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ मैच में ‘रेड कार्ड’ मिलने से स्वतः प्रतिबंध लग गया था। लेकिन ट्रंप के फोन के बाद फीफा ने उनका निलंबन हटाते हुए उन्हें बेल्जियम के खिलाफ खेलने की अनुमति दे दी थी। फीफा के इस फैसले ने विश्व फुटबॉल में बहस छेड़ दी।
केटेलेर का डबल : बहरहाल, बेल्जियम की जीत में चार्ल्स डी केटेलेरे ने दो गोल किए और एक गोल करने में मदद की। उन्होंने पहला गोल नौवें मिनट में निकोलस रस्किन के क्रॉस पर दाएं पैर से किया। इसके बाद लगातार हमलों के बीच मलिक टिलमैन ने 31वें मिनट में फ्री किक पर अमेरिका को बराबरी दिलाई तो ल्यूमेन फील्ड में मौजूद 66,925 दर्शकों में जोश भर गया। उनका लाजवाब शॉट घूमता हुआ गोल के कोने में जा घुसा। हालांकि 33वें मिनट में ही केटेलेरे का जादू फिर दिखा। उनके बेहतरीन हेडर पर बेल्जियम ने फिर बढ़त ले ली।
दूसरे हाफ की शुरुआत में 57वें मिनट में गोलकीपर मैट फ्रीज की चूक का फायदा उठाकर हैंस वानाकेन ने बेल्जियम का तीसरा गोल ठोक दिया। अंत में दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे रोमेलु लुकाकू ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में बेल्जियम का अंतिम गोल दागा।
पहला विश्व खिताब जीतने की कोशिश में लगे बेल्जियम ने 12 साल में दूसरी बार अमेरिका को राउंड ऑफ 16 में हराकर अपनी अजेय बढ़त को 18 मैचों तक बढ़ा दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦बेल्जियम ने अमेरिका को किस स्कोर से हराया?−
बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया।
✦बालोगुन को कब रेड कार्ड मिला?+
✦बेल्जियम की अगली मुकाबला किससे होगा?+