Gurgaon Encounter: गुड़गांव में बड़ी मुठभेड़, 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से जख्मी – gurgaon big encounter 4 criminal killed, 3 police personnel injured by gunfire know all
Gurgaon Encounter News: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुशांत लोक फेज-2 एरिया में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार आरोपी मारे गए, जब कि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों की फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
अखिल सक्सेना, गुड़गांव: सुशांत लोक फेज-2 एरिया में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार आरोपी मारे गए, जब कि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों और जीवित बचे एक बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
व्यवसायी के घर पर कर रहे थे फायरिंग पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियारबंद अपराधी घूम रहे हैं। जब क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं, तो सुशांत लोक एरिया में इन बदमाशों ने एक स्थानीय व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर द्वारा रंगदारी के लिए लगातार धमकी भरे मैसेज मिल रहे थे।
चेतावनी के बाद पुलिस पर चलाईं गोलियां क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना मिलने के बाद बदमाशों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। खुद को घिरा देख अपराधियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी बदमाशों को दबोचने के लिए जवाबी फायरिंग की।
अस्पताल में 4 मृत घोषित मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोलियां सभी 5 शूटरों को लगीं। उन्हें तुरंत एक निजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 बदमाशों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का उपचार जारी है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम और डीसीपी ईस्ट भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही सीन-ऑफ-क्राइम और एफएसएल की वैज्ञानिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
लेखक के बारे मेंसुजीत उपाध्यायसुजीत उपाध्याय, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे अप्रैल-2020 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। सुजीत उपाध्याय NBT डिजिटल में अन्य राज्य डेस्क (पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्य) में अहम सदस्य के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन्होंने 15 साल से अधिक के पत्रकारिता करियर में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को कवर किया है। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में यूपी टीम के लिए अहम जिम्मेदारी संभाली थी।
सुजीत उपाध्याय करियर के दौरान प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया में ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ ही डेस्क पर काम करते आए हैं। अन्य राज्य डेस्क (पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्य) में विधानसभा चुनावों के दौरान बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम किया है।
पत्रकारिता अनुभव:
सुजीत उपाध्याय के पत्रकारिता करियर की शुरुआत हिंदी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार हिन्दुस्तान, देहरादून में सिंतबर 2010 में हुई। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण, देहरादून में फरवरी 2011 से मई 2012 तक काम किया। यहां उन्होंने सिटी और गढ़वाल डेस्क के साथ ही रिपोर्टिंग का महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया। जून 2012 से मार्च 2013 के दौरान वह आज समाज, अंबाला से जुड़े रहे। यहां उन्होंने हरियाणा डेस्क के साथ चंडीगढ़ डेस्क पर काम किया। इसके बाद वह अप्रैल 2013 में हिन्दुस्तान, बरेली से जुड़े। यहां पर उन्होंने जनवरी 2018 तक काम किया। इतने समय तक प्रिंट मीडिया में काम करने के इन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया। फरवरी 2018 में वह जी मीडिया से जुड़े। यहां उन्होंने पहले जी न्यूज फिर इंडिया डॉट कॉम के लिए काम किया। इसके बाद अप्रैल 2020 से नवभारत टाइम्स से जुड़े हैं।
विशेषज्ञता:
सुजीत उपाध्याय महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर,पंजाब-हरियाणा, हिमाचल समेत नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिणी राज्यों से जुड़े विषयों को कवर कर रहे हैं। इन राज्यों की राजनीति और क्राइम के अलावा करेंट अफेयर में इनकी पकड़ है।
शिक्षा:
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले सुजीत उपाध्याय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBS Purvanchal University), जौनपुर से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी(HNB Garhwal University), श्रीनगर से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।… और पढ़ें