Bihar Govt Job: स्कूल से निकलते ही सरकारी नौकरी के मौके, इंटरव्यू खत्म, भर्तियों पर CM सम्राट चौधरी के 5 बड़े फैसले – bihar cm smrat choudhary cabinet meeting 2026 big decision for steographer research assistant and other govt jobs check details


Bihar Sarkari Naukri: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। इसमें सरकारी भर्तियों में भी महतपूर्ण निर्णय शामिल हैं। स्टेनोग्राफर भर्ती की एज लिमिट भी घटा दी गई है।

bihar sarkari naukri
बिहार में सरकारी भर्ती, (फोटो क्रेडिट- x.com/samrat4bjp/ANI)
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक में सरकारी भर्तियों पर कई अहम फैसले लिए हैं। जिससे युवाओं की सरकारी नौकरी की राह आसान होगी। स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन करने की आयुसीमा घटा दी गई है। अब स्टेनोग्राफर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र की योग्यता 21 से कम करके 18 कर दी गई है। जिससे कम उम्र के युवा भी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सीएम ने अन्य भर्तियों में भी लिए गए जरूरी निर्णयों के बारे में बताया।

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य मंत्रीमंडल के साथ बैठक की। इस कैबिनेट मीटिंग में कई प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। सरकारी भर्तियों में भी युवा जिन बदलावों की पिछले कई समय से मांग कर रहे थे, उनको देखते हुए जरूरी परिवर्तन स्वीकृत किए गए। इनमें 5 प्रमुख और बड़े फैसलों के बारे में आपको यहां बताया जा रहा है।

भर्तियों पर CM सम्राट चौधरी के 5 बड़े फैसले

मंत्रिमंडल की इस बैठक में स्टेनोग्राफर, रिसर्च असिस्टेंट, खिलाड़ियों की भर्ती समेत ये जरूरी निर्णय लिए गए हैं।

  • स्टेनोग्राफर एज लिमिट- नागरिक सुरक्षा विभाग में स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन के लिए पहले न्यूनतम उम्र 21 वर्ष थी, जिसे अब कम करके 18 वर्ष कर दिया गया है। अब इस फैसले से कम उम्र के कैंडिडेट्स जो स्कूल से निकलकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनको भी नौकरी का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस भर्ती में नियुक्ति के लिए प्रोबेशन पीरियड को भी 2 साल से घटाकर 1 साल कर दिया गया है।
  • लिपिकीय (क्लर्क) नियमावली- जल संसाधन, पथ निर्माण, भवन निर्माण, ग्रामीण कार्य,लोक स्वास्थ्य इंजीनियर, नगर विकास और आवास समेत अलग-अलग विभागों में क्लर्क के पदों पर सेवा शर्तों, कार्य और नियुक्ति के लिए मियमावली बनाई जाएगी। इसकी भी स्वीकृति दी गई है।
  • रिसर्च असिस्टेंट भर्ती में इंटरव्यू खत्म- रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर 100 नंबर का इंटरव्यू लिया जाता था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा इस भर्ती को करवाने वाला आयोग भी बदला जाएगा। इसका आयोजन बिहार तकनीकी सेवा आयोग के द्वारा किया जाएगा। योग्यता और परीक्षा के सब्जेक्ट में भी बदलाव होगा।
  • पटना हाई कोर्ट में नया पद- पटना हाई कोर्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर सेल में एक नए पद का सृजन किया जाएगा। इसमें अब विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के पद भी नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए नई भर्ती निकाली जाएगी।
  • खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को भी नौकरी के नए मौके मिलेंगे। उन्हें सरकारी नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी जाएगी।

इनके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार लोक सेवाओं में अधिकार संसोधन, बिहार उच्च न्याय सेवा (संसोधन) नियमावली, 2026 को भी स्वीकृति दे दी है। अब इन फैसलों से बिहार के युवाओं को नई भर्तियों में शामिल में मौका मिलेगा। आने वाले समय में इन भर्तियों की प्रक्रिया में इन सभी बातों को अमल में लाया जाएगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें