आज यानी 10 जुलाई को भारत-इंग्लैंड महिला खिलाड़ियों के बीच एकमात्र टेस्ट क्रिकेट खेला जाएगा. यह टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला है. इंग्लैंड की एक स्टार महिला बल्लेबाज़ का यह आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला होगा.
इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल करियर से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. भारत के खिलाफ कल उनके 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत हो जाएगा.साल 2009 में 35 साल की ब्यूमोंट ने अपना पहला इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
यह भी पढ़ें- Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
ब्यूमोंट ने कुल 12 शतक जड़े
इसके बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 260 मुकाबले खेले हैं.उनके नाम वनडे क्रिकेट में कुल 12 शतक रहे और इंग्लैंड की सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी रहीं. 2017 महिल विश्वकप में भी उन्होंने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. टूर्नामेंट में ब्यूमोंट ने 410 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी हासिल किया.
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक
टैमी ब्यूमोंट के नाम टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक भी रहा और उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है. इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी रहीं. 2023 एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम के ग्राउंड पर उन्होंने 208 रनों की पारी खेली थी.
इंग्लैंड की तरफ से तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली खिलाड़ी भी रहीं. इंग्लैंड के कुल पांच ही क्रिकेटर इस उपलब्धि तक पहुंच पाए,जिनमें से तीन मेंस क्रिकेटर का नाम शामिल है.
17 साल इंटरनेशनल खेलना
अपने करियर की रिटायरमेंट के फैसले को लेकर ब्यूमोंट बोलीं,’इंग्लैंड के लिए 17 साल इंटरनेशनल खेलना मेरे लिए गर्व की बात है.जब मुझे छोटे में क्रिकेट खेलने से प्यार हुआ, तो मुझे ये लगता था कि इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल पाना एक ऑप्शन है.यह सोचकर मैं बहुत खुश हो जाती थी कि कितने लड़के और लड़कियां इससे प्रेरित हुए और हमारे देश में यह खेल कितना आगे बढ़ गया है’.ब्यूमोंट ने फैंस, सपोर्ट स्टाफ, परिवार और अपने कोच का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया और उनके करियर में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें- कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी