पत्नी आकांक्षा की बायसेक्शुअलिटी का सच जानते थे गौरव, फिर क्यों की शादी? 9 साल बाद टूटा घर, लेंगे तलाक! – gaurav khanna meets wife akanksha chamola lockup season 2 confronts over divorce bisexual revelations tmovj


टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप 2 में पहुंचे. वहां वो अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिले, जिनसे उनका तलाक होने वाला है. तलाक की खबर ने गौरव की जिंदगी बर्बाद कर दी है. एक्टर शो पर पहुंचकर काफी उदास से दिखे. उन्होंने आकांक्षा से कई सारी बातें कहीं. 

गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उनके सेप्रेशन की न्यूज इस समय काफी बड़ी हो चुकी है. उनके पास बाहर किसी से कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वो उनके पास शो में आए ताकि कई चीजें क्लियर हो सकें. गौरव ने ये तक कहा कि लोगों को उनका और आकांक्षा का रिश्ता अभी तक नकली लगा जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है. 

आकांक्षा से नाराज हैं गौरव?

आकांक्षा ने साफ किया कि वो एक साल से अलग रह रहे थे, उनका तलाक लीगली शो में आने से पहले शुरू हुआ है. मगर गौरव ने उन्हें समझाया कि लोगों को लग रहा है कि वो आकांक्षा को फेमस करने के चक्कर में हर जगह ले जा रहे थे. एक्टर ने ये भी कहा कि वो इस पूरी घटना के बाद मीडिया से बच रहे हैं. गौरव को अपनी शादी पर उठ रहे सवाल, तलाक को लेकर हुईं चर्चाओं, ट्रोलिंग से बहुत फर्क पड़ा है. उनका कहना है कि आकांक्षा अभी भी उनकी पत्नी हैं, और उन्हें बुरा लग रहा है जब कोई उनके रिश्ते को लेकर ऐसी बातें कह रहा है. 

आकांक्षा ने आगे गौरव से कहा कि अगर कोई उनके रिश्ते को नहीं समझ रहा तो ये उनकी दिक्कत है. उन्होंने कभी किसी कमेंट को तवज्जो नहीं दी. गौरव ने कहा कि उन्हें आकांक्षा को शो पर रोता देख बड़ा दुख पहुंचा क्योंकि उनके लिए भी इस शादी का टूटना आसान नहीं है. वो खुद के इमोशन्स को काफी कंट्रोल कर रहे हैं. उनके पास कोई बात करने के लिए भी नहीं है. जिसपर आकांक्षा ने उनसे कहा कि उनके पास भी कोई नहीं है. हर कोई शो पर गेम खेल रहा है, वो परेशान हैं.

आकांक्षा ने ये भी कहा कि उन्हें ये शो जीतना है, ताकि वो अपनी पहचान बना सकें. उन्हें अब सबकुछ शुरुआत से शुरू करना पड़ रहा है, जो उनके लिए एक मुश्किल टास्क बनता जा रहा है. आकांक्षा को टूटता देख गौरव ने उन्हें समझाया कि यही रियलिटी शो का सच है.

गौरव को पता थी बायसेक्शुअल वाली बात?

आगे फराह ने गौरव से एक सवाल पूछा कि क्या उन्हें आकांक्षा के बायसेक्शुअल होने का पता था? जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि गौरव को इसके बारे में काफी पहले से पता था, इस जानकारी के बावजूद उन्हें गौरव ने पूरी तरह स्वीकार किया. गौरव ने इसपर कहा- अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो पूरी तरह करें. तो मैं वैसा इंसान रहा हूं. आकांक्षा ने बताया कि गौरव हमेशा खुले दिमाग वाले इंसान रहे, उन्हें कभी उनकी सेक्शुअलिटी से दिक्कत नहीं हुई.

बता दें कि गौरव और आकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी, जो अब करीब 9 साल बाद टूटने की कगार पर है. दोनों इतने सालों में पेरेंट्स नहीं बने. उनके तलाक की वजह भी बच्चा ही है क्योंकि गौरव को पिता बनना है मगर आकांक्षा वैसा नहीं चाहतीं. 

—- समाप्त —-



Leave a Comment