IAF Vacancy 2026: भारतीय वायुसेना में निकली नई भर्ती, 12वीं पास भी भर सकते हैं एयरमैन का फॉर्म, देखें सैलरी – indian airforce recruitment 2026 for airmen group y medical assistant post height age check eligibility selection criteria


Join Indian Airforce: इंडियन एयरफोर्स लड़कों को एयरमैन बनने का मौका दे रही है। ग्रुप-वाई नॉन टेक्निकल मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए आई हैं। एप्लिकेशन भी शुरू हो गए हैं।

indian airforce vacancy 2026
एयरफोर्स में भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट-iafrecruitment.edcil.co.in)
IAF Group Y Airmen Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना ज्वाइन करने का सपना देख रहे लड़कों के लिए खुशखबरी है। अग्निवीर वायु भर्ती के साथ एक और नई भर्ती का ऐलान किया गया है। इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप Y नॉन टेक्निकल मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए एयरमैन इनटेक 02/2027 भर्ती भी निकाल दी है। एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं।

एयरफोर्स की इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स को ही लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। जो 22-23 सितंबर 2026 को वायुसेना की तरफ से आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन से पहले शैक्षिक योग्यता, उम्र, हाइट संबंधित योग्यताएं जरूर चेक कर लें।

IAF Airmen INTAKE 02/2027: के लिए योग्यता

  • मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड (10+2)- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ न्यूनकम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इंग्लिश सब्जेक्ट में अलग से 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या दो साल का वोकेशन कोर्स इन्ही को विषयों के साथ किया है तो भी अप्लाई कर सकते हैं। मार्क्स का क्राइटेरिया भी 50 प्रतिशत वाला मान्य होगा।
  • मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड (डिप्लोमा/बीफॉर्मा/बीएससी फॉर्मेसी)-अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट/12वीं/समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंग्लिश विषयों के कासथ कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स लाकर पास की हो। अकेले इंग्लिश में भी 50 परसेंट मार्क्स होने जरूरी है। इसके साथ डिप्लोमा/बीफॉर्मा/बीएससी फॉर्मेसी 50 प्रतिशत के साथ पूरी की हो और स्टेट फार्मेसी काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्य रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
  • ज लिमिट- 10+2 कैटेगिरी में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2006 से जुलाई 2010 तक होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा/बीफार्मा और बीएससी फॉर्मेसी के लिए 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2006 के तक के जन्मे अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रखें कि शुरुआत और अंतिम दोनों तारीखें भी काउंट की जाएगी।

IAF Airmen Vacancy 2026: जरूरी जानकारी

फोर्स इंडियन एयरफोर्स (IAF)
पद एयरमैन ग्रप Y नॉन टेक्निकल मेडिकल असिस्टेंट (पुरुष)
इनटेक INTAKE 02/2027
वैकेंसी संख्या जारी नहीं
ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in
आवेदन शुरू 6 जुलाई 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 जुलाई 2026
योग्यता 12वीं पास/डिप्लोमा/बीफार्मा/बीएससी फार्मेसी
हाइट 152 सेमी
सीना 77 सेमी जिसमें 5 सेमी फुलाव भी हो।
सैलरी ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को 14600/- रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मिलिट्री सर्विस पे (MSP) में ₹26,900/- प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते भी वेतन में जुड़ेंगे।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन ​IAF Airmen Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक IAF Airmen Vacancy 2026 Apply Online

एयरफोर्स एयरमैने के लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया

  • लिखित परीक्षा: एयरमैन की पोस्ट पर अभ्यर्थियों के सेलेक्शन के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए वायुसेना की तरफ से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड ईमेल पर भेजे जाएंगे। परीक्षा में इंग्लिश रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस (RAGA) से सवाल पूछे जाएंगे। हर सही सवाल के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग रहेगी।
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT): लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले स्टेज में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए चुना जाएगा। इसमें 1.6 किमी की दौड़, 1-1 मिनट में 10 पुशअप्स, 10 सिटअप्स, 20 स्क्वैट्स लगाने होंगे। रनिंग के लिए 21 साल तक के अभ्यर्थियों को 7 मिनट और इससे ज्यादा उम्र के कैंडिडेटस को 7 मिनट 30 सेकेंड दिए जाएंगे। इसी लिमिट में उन्हें रेस पूरी करनी होगी।
  • मेडिकल एग्जामिनेशन: एग्जाम और फिटनेस टेस्ट क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट भी होगा। यह एयरफोर्स मेडिकल टीम के जरिए किया जाएगा। जिसमें ब्लड, यूरिन, बायोकेमिस्ट्री से जुड़े सभी तरह के टेस्ट होंगे।

भारतीय वायुसेना एयरमैन का फॉर्म कैसे भरें?

इंडियन एयरफोर्स की इस भर्ती में आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके दो भाग होंगे-रजिस्ट्रेशन और फॉर्म फिलिंग।

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर News सेक्शन में आपको Online Registration Link पर जाएं।
  • अगर आप यहां नए हैं, तो पहले Sign Up करना होगा।
  • यहां Register के सामने Click Here पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस की जानकारी भरकर ओटीपी जनरेट करें। अब इसके नीचे डेक्लेरेशन पर टिक करके आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करने के बाद साइन इन करें और अब आपको फॉर्म की बाकी की डिटेल्स भरनी होंगी।
  • जिसमें 10वीं 12वीं के मार्क्स की डिटेल्स, बोर्ड रोल नंबर, उम्र, पता जैसी जानकारी ध्यान से भर दें।
  • फॉर्म में आपको अपनी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। इसकी साइज ठीक होना चाहिए।
  • सबसे आखिर में एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सबमिट कर लें।

फॉर्म भरने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550/- रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। इसकी पेमेंट आप ऑनलाइन कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें