दुनिया में रहने लायक शहरों में दिल्ली-मुंबई की रैंकिंग आई सामने, लिस्ट में ये शहर टॉप पर – global liveability index copenhagen on top list delhi ranking mumbai chennai


ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में नई दिल्ली 120वें, मुंबई 121वें, चेन्नई 123वें और बेंगलुरु 127वें स्थान पर है। कोपेनहेगन दुनिया का सबसे रहने लायक शहर बना है, जबकि वियना और मेलबर्न दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पश्चिमी यूरोप अभी भी रहने की सुविधाओं में सबसे मजबूत है, लेकिन एशिया के स्कोर में बढ़ोतरी हुई है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं।

global liveability index Delhi Mumbai Ranking
दिल्ली और मुंबई की रैंकिंग
नई दिल्ली: हाल ही में आए ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स में दुनिया में सबसे रहने लायक शहरों की रैंकिंग सामने आई है। इनमें नई दिल्ली 120वें स्थान पर रही, इसके बाद मुंबई (121), चेन्नई (123) और बेंगलुरु (127) का नंबर आता है। वहीं, कोपेनहेगन (डेनमार्क) दुनिया का सबसे रहने लायक शहर बना हुआ है, जिसने वियना (ऑस्ट्रिया) और मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) को पीछे छोड़ दिया है, जो दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इस हफ्ते जारी ‘इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026’ में 173 शहरों का आकलन किया गया और उन्हें रहने की सुविधाओं के आधार पर रैंक दी गई। जहां नई दिल्ली और मुंबई की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ, वहीं चीन के 10 शहरों की रैंकिंग में 2025 की तुलना में सुधार हुआ है।

पश्चिमी यूरोप अभी भी रहने की सुविधाओं में सबसे मजबूत क्षेत्र

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी यूरोप अभी भी रहने की सुविधाओं के मामले में सबसे मजबूत क्षेत्र है, लेकिन उसका औसत स्कोर स्थिर रहा है, जबकि एशिया के स्कोर में बढ़ोतरी हुई है। अर्बन गवर्नेंस (शहरी प्रशासन) के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘जनग्रह’ के CEO श्रीकांत विश्वनाथन ने कहा कि खराब रैंकिंग का मतलब है कि हम ग्लोबल निवेशकों और टैलेंट के लिए कम आकर्षक बन जाते हैं। हमें अपने शहरों को ज्यादा मजबूत और रहने लायक बनाने की जरूरत है।

टॉप 10 रहने लायक शहर देश
कोपेनहेगन (Copenhagen) डेनमार्क
वियेना(Vienna) ऑस्ट्रिया
मेलबर्न (Melbourne) ऑस्ट्रेलिया
सिडनी (Sydney) ऑस्ट्रेलिया
ज्यूरिख (Zurich) स्विट्जरलैंड
जिनेवा(Geneva) स्विट्जरलैंड
ओसाका (Osaka) जापान
एडिलेड (Adelaide) ऑस्ट्रेलिया
वैंकूवर (Vancouver) कनाडा
टोक्यो (Tokyo) जापान

भारत के रहने लायक शहर

  • करियर और ग्रोथ के लिए: बैंगलुरु और नोएडा और गुड़गांव
  • सस्ता और आरामदायक जीवन: पुणे और चेन्नई
  • समुद्र तटीय और शांत शहर: विशाखापत्तनम और पुडुचेरी
संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें