Indian Army SSC Tech भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी , जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन


 

भारतीय सेना ने Indian Army SSC Tech भर्ती 2026 के लिए अपना आधिकारिक शॉर्ट नोटिस 1 जुलाई को जारी कर दिया है। यह भर्ती 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (Tech) पुरुष कोर्स और महिला कोर्स के लिए निकाली गई है। इसके तहत बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले जरूरी जानकारियों के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें l 

Indian Army SSC Tech भर्ती 2026 से जुडी जरूरी तिथियाँ यहां देखें 

Indian Army SSC Tech Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले इन जरूरी तिथियों को ध्यान में जरूर रखें, ताकि आपका फॉर्म समय पर भर जाए और आखिरी तारीख की भागदौड़ से आप बच सकें। 

विवरण 

महत्वपूर्ण तारीखें 

शॉर्ट नोटिस जारी होने की तारीख 

1 जुलाई 2026 

महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू 

8 जुलाई 2026 

पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू 

9 जुलाई 2026 

महिला उम्मीदवारों के लिए आख़िरी तारीख 

6 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 

पुरुष उम्मीदवारों के लिए आख़िरी तारीख 

7 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 

कोर्स या ट्रेनिंग की शुरुआत 

अप्रैल 2027 (OTA, चेन्नई) 

Indian Army SSC Tech भर्ती 2026: खाली पदों का पूरा विवरण 

Indian Army SSC Tech भर्ती 2026 में कुल 381 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसमें पुरुषों के लिए 350 पद और महिलाओं के लिए 31 पद तय किए गए हैं।

विवरण 

पदों की संख्या 

पुरुषों के लिए पद (SSC Tech – 68th Men) 

350 पद 

महिलाओं के लिए पद (SSC Tech – 39th Women) 

31 पद 

कुल पदों की संख्या

381 पद 

Indian Army SSC Tech भर्ती 2026 के लिए योग्यता और उम्र सीमा

भारतीय सेना की इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आप इसके योग्य नहीं माने जाएंगे। आवेदन करने से पहले नीचे दी जा रही जानकारी जरूर पढ़ें : 

  • शैक्षणिक योग्यता : आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड या ब्रांच में बी.ई. या बी.टेक (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग के आखिरी साल में पढ़ रहे छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • उम्र सीमा : आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए l यानी उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच होना चाहिए।

Indian Army SSC Tech भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

अगर आप भारतीय सेना की इस भर्ती की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो फॉर्म भरना बहुत आसान है। जब इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएं, तो आप नीचे दिए गए सीधे और आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं:

  • सबसे पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके वेबसाइट के अंदर प्रवेश करें।

  • अब ‘Officer Entry Apply/Login‘ वाले विकल्प पर क्लिक करें।

  • अगर आप पहली बार आ रहे हैं तो ‘Registration‘ पर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बनाएं, नहीं तो अपने पुराने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद “Indian Army SSC Tech Recruitment 2026″ के लिंक पर क्लिक करें।

  • फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, और इंजीनियरिंग के नंबर सही-सही भरें।

  • अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।

  • फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक कर लें और फिर ‘Submit‘ बटन पर क्लिक करें। भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर सुरक्षित रख लें।

ध्यान दें ! इस भर्ती के लिए किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार को कोई आवेदन फीस नहीं देनी है, यह फॉर्म बिल्कुल फ्री है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को उनके बी.टेक के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और सीधे एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Indian Army SSC Tech 68th भर्ती ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक 

इंडियन आर्मी SSC Tech 68th भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक सिर्फ भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर ही जारी किया जाएगा। जो भी छात्र इस भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, वे तय समय के भीतर ‘Officer Entry’ वाले सेक्शन में जाकर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन जुलाई 2026 से शुरू होने वाले हैं। 

 

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, फॉर्म को ध्यान से भरें, अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आखिरी तारीख से पहले फॉर्म सबमिट कर दें। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, आप नीचे दिए जा रहे लिंक पर क्लिक करके सीधा अपना फॉर्म भर सकेंगे: 

 

Indian Army SSC Tech 68th भर्ती Apply Online Link (Active Soon) 

 





Leave a Comment