एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी की ओर से एसएससी टेक्लीकल पुरुष व महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इंडियन आर्मी में बतौर SSC Technical के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
इंडियन आर्मी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक एसएससी टेक्लीकल पुरुष के कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी टेक्लीकल के लिए ऑनलाइन आवेदन जुलाई माह में शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही आवेदन, पात्रता, फीस व उम्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
एसएसी टेक्लीकल पुरुष उम्मीदवार भर्ती संबंधित विवरण
एसएसी टेक्लीकल पुरुष के कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सिविल के लिए कुल 75 पद, कंप्यूटर साइंस के लिए 60 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 33 पद, इलेक्ट्रॉनिक के लिए 64 पद, मैकेनिकल के लिए कुल 101 पद और Misc इंजीनियर स्ट्रीम के लिए कुल 17 पद आरक्षित किए गए हैं।
एसएसी टेक्लीकल पुरुष के लिए रजिस्ट्रेशन डेट
एसएसी टेक्लीकल पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 09 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार 07 अगस्त तक अपना फरॉर्म भर सकते हैं।
महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन इस दिन से शुरू
एसएसी टेक्लीकल महिला उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार 06 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 06 अगस्त निर्धारित की गई है।