बांकीपुर से बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा बंटी पीछे हटे, नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से इनकार, Bihar Hindi News


पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने नामाकंन वापस ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को अचानक चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अब बीजेपी के सामने ऐन मौके पर नया उम्मीदवार तलाशने की चुनौती बन गई है। 

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अभिषेक ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान किया है। उन्होंने इस बारे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और कार्यकर्ता के नेता ही पार्टी में काम करते रहेंगे। अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के सामने एक साधारण कार्यकर्ता को उतारा था।

अभिषेक सिन्हा बंटी ने शुक्रवार शाम को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने एक दिन पहले ही बांकीपुर सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन किया था। उसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के वरीय नेता मौजूद रहे थे। इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा आयोजित हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने उनके लिए वोट मांगे थे।

बांकीपुर से बीजेपी कैंडिडेट का चुनाव लड़ने से क्यों इनकार?

पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन कर चुके बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने चुनाव नहीं लड़ने की कोई खास वजह नहीं बताई है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया है कि उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को पारिवरिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।

13 जुलाई को नामांकन का आखिरी दिन

बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। अभिषेक बंटी के पीछे हटने से अब बीजेपी को दो-तीन दिन में ही नया कैंडिडेट खोजना होगा। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा।

Patna, Bihar, India -Juiy.09, 2026: Bihar Chief Minister Samrat Choudhary with Deputy Chief Minister Vijay Choudhary and NDA leaders greets BJP candidate of Bankipur assembly constituency Abhishek Sinha Bunty during nomination meeting at Bihar Scout & Guide presmises in Patna, Bihar, India, Thursday,Juiy,09, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती

इस घटनाक्रम से बिहार में सियासी भूचाल मच गया है। प्रमुख सत्ताधारी दल बीजेपी के सामने अब बांकीपुर में ऐन मौके पर नया कैंडिडेट उतारने की चुनौती बन गई है। अभिषेक सिन्हा के पीछे हटने के बाद अब पार्टी किसे मौका देती है, इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं।

Patna, Jul 09 (ANI): BJP Bihar President Sanjay Saraogi, BJP MP Ravi Shankar Prasad, and JD(U) Bihar President Umesh Singh Kushwaha show a victory after BJP candidate Abhishek Kumar Sinha files his nomination papers for the Bankipur bypoll, in Patna on Thursday. (ANI Photo)

नितिन नवीन के करीबी हैं अभिषेक बंटी

अभिषेक सिन्हा बंटी बांकीपुर सीट से 5 बार विधायक रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी हैं। वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले पटना महानगर और मंडल के अध्यक्ष भी रहे। बांकीपुर समेत पटना में वह दो दशक से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद जब यह सीट खाली हुई, तो उपचुनाव में पार्टी ने अभिषेक के रूप में एक सामान्य कार्यकर्ता को मैदान में उतारा था। हालांकि, अब पार्टी को कोई दूसरा मजबूत कैंडिडेट खोजना पड़ेगा।

Patna, Jul 09 (ANI): Bihar Chief Minister Samrat Choudhary with BJP candidate for Bankipur Assembly by-election Abhishek Kumar Sinha during the 'Ashirvad Sabha' held after filing his nomination papers, in Patna on Thursday. (ANI Photo)

प्रशांत किशोर 13 जुलाई को करेंगे नामांकन, आरजेडी से रेखा गुप्ता मैदान में

बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में बिहार ही नहीं बल्कि देश भर की नजरें टिकी हुई हैं। नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद मैदान में उतरने जा रहे हैं। वह 13 जुलाई को अपना नामांकन करेंगे। दूसरी ओर, महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता भी मैदान में हैं। उन्होंने गुरुवार को अपना नॉमिनेशन किया था।



Leave a Comment