Alpha Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और इसके थिएटर में आते ही सबकी छुट्टी हो गई है. पहले से रिलीज ‘अल्फा’ का खेल ही खत्म हो गया है. फिल्म शाम 6 बजे तक एक करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना एक चैलेंज के जैसे हो गया है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन.
‘अल्फा’ का डे-8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है. आलम ये हो गया है कि ये 8 दिन के बाद भी 50 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ की कमाई की थी.
– सैकनिल्क के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन शाम 6 बजे तक 0.75 करोड़ का बिजनेस किया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 48.20 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.