ऑपरेशन के लिए तैयार रहें…लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे लद्दाख में डेमचोक पहुंचे, देखी युद्ध की तैयारी – indian army lt gen madanraj pande visited demchok sector ladakh along lac review operational preparedness combat readiness


Indian Army: भारतीय सेना के अफसर लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने डेमचोक सेक्टर का दौरा किया और युद्धक तैयारियों का जायजा लिया।

Lt Gen Madanraj Pande visited Demchok Sector
लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने किया डेमचोक का दौरा
नई दिल्ली: भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पहुंचे। यहां डेमचोक सेक्टर में उन्होंने इंडियन आर्मी की युद्धक तैयारी का जायजा लिया। लद्दाख में डेमचौक सेक्टर बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां सीमा पर भारत और चीन की सेनाएं गश्त लगाती रहती हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने ऑपरेशन तैयारी का लिया जायजा

इंडियन आर्मी की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने सोशल मीडिया एक्स पर GOC लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे के दौरे की फोटो शेयर की। इसमें लिखा गया है- 9 जुलाई 2026 को फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के GOC लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमा पर ऑपरेशनल और युद्ध के लिए तैयारी का जायजा लेने के लिए डेमचोक सेक्टर का दौरा किया।

कोर कमांडर को दी गई ऑपरेशनल हालात की जानकारी

दौरे के दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे को मौजूदा ऑपरेशनल हालात के बारे में जानकारी दी गई और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तैनात सैनिकों की तैयारियों का जायजा लिया गया।

जवानों से सतर्कता, ऑपरेशनल तैयारी और युद्ध क्षमता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने का आग्रह किया और हर हाल में देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के GOC लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने कही ये बात

ऑपरेशन के लिए तैयार रहें: लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे

  • डेमचोक के दौरे के वक्त GOC लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने सैनिकों से बातचीत की और ऊंचाई वाले मुश्किल इलाकों में सेवा करते हुए उनके बेहतरीन प्रोफेशनलिज्म, मजबूत संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता की तारीफ की। उन्होंने सभी रैंक के सैनिकों से सतर्कता और ऑपरेशन के लिए तैयार रहने के उच्चतम स्तर को बनाए रखने की बात कही।
  • उन्होंने सभी रैंक के जवानों से सतर्कता, ऑपरेशनल तैयारी और युद्ध क्षमता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने का आग्रह किया और हर हाल में देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पूर्वी लद्दाख में है डेमचोक सेक्टर

  • डेमचोक सेक्टर पूर्वी लद्दाख में बेहद संवेदनशील इलाका है। डेमचोक भारत के सबसे दूर-दराज, ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से अहम सीमावर्ती गांवों में से एक के तौर पर मशहूर है।
  • सिंधु नदी के किनारे LAC पर बसा यह गांव लद्दाख के चांगथांग इलाके में करीब 13,500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है और दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसका एक हिस्सा भारत के प्रशासन के तहत है और दूसरा चीन के नियंत्रण में है।
  • भारत और चीन के बीच हुए एक समझौते के मुताबिक दोनों देश डेमचोक और डेपसांग सेक्टर में LAC की अपनी-अपनी समझ के आधार पर समन्वित गश्त करते हैं।
  • भारत और चीन दोनों की सेनाएं डेमचोक में LAC पर गश्त करती हैं। 2020 के सैन्य गतिरोध के बाद यह गश्त रुक गई थी, लेकिन अक्टूबर 2024 में हुए एक नए सैन्य समझौते के तहत दोनों देशों ने डेमचोक में समन्वित गश्त (coordinated patrolling) फिर से शुरू कर दी है।

दिनेश मिश्र

लेखक के बारे मेंदिनेश मिश्रदिनेश मिश्र, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। वे अप्रैल-2024 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। दिनेश मिश्र NBT डिजिटल में एक्सप्लेनर और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ये एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस और एंटरटेनमेंट समेत किसी भी कैटेगरी की खबरों से जुडे होते हैं, जिसमें दिनेश मिश्र रणनीतिक रूप से डीप डाइव, रिसर्च, वैल्यु एड, एक्सपर्ट कमेंट्स जैसी जरूरी बातें शामिल होती हैं। इन एक्सप्लेनर को लेकर वीडियो भी करते हैं। साथ ही NBT डिजिटल के स्थायी कॉलम मंडे मोटिवेशन, ट्यूजडे ट्रीविया और वेडनेसडे बिग टिकट के लिए डीप डाइव रोचक स्टोरी भी लिखते हैं। वह हर एक्सप्लेनर स्टोरी में सटीक संपादन के साथ-साथ रियल टाइम का ध्यान रखते हैं। इसके अलावा, वे गूगल ट्रेंड से जुड़ी स्टोरीज भी करते आए हैं, जो अहम टास्क है।

दिनेश मिश्र ने प्रयागराज महाकुंभ की ग्राउंड कवरेज की है। साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान खबरों को डेस्क और ग्राउंड दोनों से कवर किया है। 2025 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ स्टेट असेंबली इलेक्शंस (हालिया महाराष्ट्र और बिहार चुनाव) के दौरान भी डेस्क से ओपिनियन पीस लिखने के साथ-साथ रियल टाइम एक्सप्लेनर भी किए। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के खिलाफ एनबीटी फैक्ट चेक भी करते रहे हैं।

दिनेश मिश्र अपने करीब 16 साल के कॅरियर के दौरान प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग और इंटरव्यू करने के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते आए हैं। हिंदी और गीत-संगीत में दखल रखने वाले दिनेश मिश्र ने कई किताबों की समीक्षा भी की। दिनेश मिश्र ने जाने-माने गीतकार गुलजार और गोपालदास नीरज का इंटरव्यू किया, हिंदी के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के अनुभवों को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की। दिनेश मिश्र ने शोले के निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी का इंटरव्यू भी किया। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का इमरजेंसी के अनुभव पर इंटरव्यू किए और 1996 से लेकर 2001 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे नरेश चंद्रा का भी इंटरव्यू किया है। इसके अलावा, हिंदी के बड़े लेखक गिरिराज किशोर और विश्वनाथ त्रिपाठी का इंटरव्यू भी किए।

नेशनल-इंटरनेशनल, बिजनेस और एंटरटेनमेंट की खबरों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर नजर रहती है। पहली प्राथमिकता है किसी भी खबर की सच्चाई के साथ विश्लेषण करना। इसके बाद उसका असर कहां और कितना पड़ेगा, इसे लेकर भी अवेयर रहते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव
दिनेश मिश्र का पत्रकारिता का कॅरियर हिंदी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार दैनिक जागरण, नोएडा के सेंट्रल डेस्क के साथ साल 2010 में शुरू हुआ। इसके बाद से यह सफर 2013 में अमर उजाला, नोएडा से होता हुआ 2016 में राजस्थान पत्रिका के नेशनल इंटीग्रेटेड कंटेंट स्टेशन, नोएडा तक पहुंचा, जहां अखबार के साथ-साथ डिजिटल, टीवी और तीनों ही प्लेटफॉर्म पर एकसाथ काम किए। इसके बाद दिनेश मिश्र ने फिर 2019 में अमर उजाला में लौटे, जहां से 2021 में दैनिक भास्कर के डीबी डिजिटल में काम किया और एक्सप्लेनर और डीप डाइव-रिसर्च और स्पेशल स्टोरीज की बारीकियां सीखीं। इसके बाद अप्रैल, 2024 में दिनेश मिश्र देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह टाइम्स ऑफ इंडिया के नवभारत टाइम्स से जुड़े।

दिनेश मिश्र ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, हरियाणा से पत्रकारिता से एमए किया। उससे पहले महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उससे भी पहले वो समाज शास्त्र से भी एमए कर चुके हैं। दिनेश मिश्र ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा भी दी है और उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की कई परीक्षाएं भी दीं। इसके अलावा, मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एमपावरमेंट के एक रिसर्च प्रोग्राम 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स इन जेरियाट्रिक केयर भी किया है।… और पढ़ें