‘कोलकाता आओ जिंदा वापस नहीं भेजेंगे’, क्रिकेटर की बहन को मिलीं रेप की धमकियां, ट्रोलिंग पर बात करते हुए निकले आंसू, Web-series Hindi News


क्रिकेटर श्रेयर अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने हाल ही में उस आईपीएल 2026 वीडियो के बारे में बात की जिसके बाद उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। इस बारे में बात करते हुए श्रेष्ठा अपने आंसू नहीं रोक पाईं। 

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं। श्रेष्ठा शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। शो से बाहर आने के बाद श्रेष्ठा अलग-अलग पॉडकास्ट में शो की अपनी जर्नी और अपने जीवन के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। ऐसी ही एक पॉडकास्ट में श्रेष्ठा ने वो वक्त याद किया जब आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें अपनी एक वीडियो की वजह से भयानक ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। श्रेष्ठाअय्यर ने बताया कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए श्रेष्ठा अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

खुद को बताया श्रेयस की सबसे बड़ी सपोर्टर

श्रेष्ठा से सिद्धार्थ कनन ने उनके उस वीडियो के बारे में सवाल किया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लॉकअप में नजर आईं श्रेष्ठा अय्यर ने कहा कि वो रील बनाते वक्त उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचानी थी। श्रेष्ठा ने कहा कि वो जब अपने भाई को सपोर्ट करती हैं तो सबकुछ भूल जाती हैं। वो अपने भाई की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं।

श्रेष्ठा बोलीं- किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था इरादा

श्रेष्ठा का ये वीडियो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के एक मैच के दौरान बनाया गया था। श्रेष्ठा ने कहा कि उनका इरादा किसी को टीम या प्लेयर को चोट पहुंचाना नहीं था। श्रेष्ठा ने कहा कि वो अपने भाई की टीम की हर जीत के बाद डांस वीडियो बना रही थीं। इस मैच(जिस मैच वीडियो को लेकर विवाद हुआ था) के लिए भी उन्होंने यही किया। उन्होंने कहा- पंजाबी लोग कैसे बात करते हैं, उनका दिल एकदम बड़ा होता है। वो लोग बिना सोचे-समझे एकदम बात करते हैं और अपने लोगों को सपोर्ट करते हैं। तो वो एक टच देकर रील बनाया गया, लेकिन लोगों ने उसे गलत लिया।

दुबई में रात 3 बजे वर्कप्लेस पर आते थे फोन

श्रेष्ठा ने कहा कि केकेआर के फैंस ने उनके वीडियो को इतनी गलत तरीके से ले लिया कि उसके बाद उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। श्रेष्ठा ने कहा कि लोग उनके लुक्स को लेकर मजाक उड़ा रहे थे, उन्होंने बताया कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिलीं। उन्होंने बताया, “आपको लगता है कि उस वीडियो की वजह से इतनी नफरत कोई डिजर्व करता है? मैं परिवार से दूर थी उस वक्त तो मुझे उससे निकलने में बहुत वक्त लगा। उन लोगों ने मेरे वर्कप्लेस पर दुबई में रात 3 बजे फोन करके बोला कि श्रेष्ठा इतनी घटिया इंसान है, आप उसके साथ काम कैसे कर सकते हो। हम उसके ऊपर ब्लैक मैजिक करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनकी जिंदगी खराब कर दें। तो इस हद तक जा चुकी थीं चीजें।”

श्रेष्ठा ने कहा कि अपना दिमाग सही रखने के लिए उन्हें अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। उन्हें अंजान लोगों से आनेवाले मैसेज बंद करने पड़े। श्रेष्ठा ने कहा कि उस वीडियो में किसी को कुछ गलत नहीं बोला था, न किसी को गाली दी थी। फिर भी लोग ये नहीं समझते हैं कि वो एक खेल है और लोगों ने इस तरह रिएक्ट किया।

‘कोलकाता आओ जिंदा वापस नहीं जाओगी’

इस बारे में बात करते हुए श्रेष्ठा इमोशनल हो गईं। उनके लिए अपने आंसू संभाल पाना मुश्किल हो गया। श्रेष्ठा ने कहा कि उन्हें मैसेज आए कि तुम कोलकाता आओ तुम्हें वापस जिंदा नहीं भेजेंगे। श्रेष्ठा ने का कि वो दुबई में उस वक्त अकेले रह रही थीं इस वजह से उन्हें और भी परेशानी हो रही थी।

किस वीडियो की वजह से श्रेष्ठा को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग?

2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मैच के रद्द होने के बाद केकेआर को एक प्वाइंट मिल गया। ये केकेआर का 2026 आईपीएल में पहला प्वाइंट था। इसी मैच पर श्रेष्ठा ने वीडियो पर बोला- साडे पंजाबियों दा दिल वड्डा हुंदा ए। लो दित्ता एक प्वाइंट। श्रेष्ठा की इसी कमेंट पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।



Leave a Comment