SSC CGL से RSSB तक, इन विभागों में निकली हजारों नौकरियां, मिलेगी अच्छी सैलरी – government recruitment for ssc cgl up Krishi department rssb ngix 


लंबे टाइम से सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता कई सारे अवसर लेकर आया है. देशभर के अलग-अलग विभागों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी कर दी गई है. ऐसे में अगर आपको इन पदों के बारे में नहीं मालूम है तो, इसके बारे में जान के ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके पहले जान लेते हैं इन जॉब्स से जुड़ी सारी डिटेल . 

SSC CGL 2026

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL के ग्रुप बी और सी के 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो चुकी है, जो 22 जून तक चलेगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, अगर सिलेक्शन की बात करें, तो पहले टियर-1 और टियर-2 एग्जाम देना होगा. इसमें सफल हुए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25 हजार से 1,50,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. 

RSSB भर्ती

RSSB ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर समेत 3951 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 25 मई से शुरू हो चुका है जो, 23 जून तक चलेगा. पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B.Tech, B.Sc IT,BCA,PGDCA, A लेवल या इसके समकक्ष डिग्री, हिंदी का अच्छा नॉलेज के साथ राजस्थानी कल्चर की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो ये रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के साथ पूरा होगा. 

यूपी कृषि विभाग 

यूपी कृषि विभाग की ओर से तकनीकी सहायक ग्रप सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन 22 मई से शुरू हो चुके हैं, जो 11 जून को बंद हो जाएंगे. पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड के साथ ग्रेजुएश की डिग्री होनी चाहिए. इन पदों पर सिलेक्शन PET स्कोर के आधार पर होगा. इसके बाद रिटन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. 

—- समाप्त —-



Leave a Comment