चेक बाउंस केस: जेल जाएंगे राजपाल यादव, अक्षय कुमार संग डाला वीडियो, बोले- महफिल में रंग जमाना है – Rajpal yadav first post with akshay kumar cheque bounce case three months jail court order tmovh


बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को सालों पुराने चेक बाउंस केस में फिर से जेल की हवा खानी पड़ेगी. शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उनकी सजा को बरकरार रखा और उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई. कोर्ट का फैसला आने के बाद राजपाल का इस पर कोई रिएक्शन तो नहीं आया है. लेकिन उनकी पहली इंस्टा पोस्ट जरूर चर्चा में आ गई है. 

राजपाल की पोस्ट पर चर्चा
कोर्ट के इस फैसले के बीच राजपाल ने अक्षय कुमार संग अपना एक कमर्शियल शेयर किया है. मसाला ब्रैंड के इस ऐड में अक्षय कुमार और राजपाल यादव साथ में दिखते हैं. दोनों की ट्यूनिंग हमेशा की तरह दमदार दिखी है. कैप्शन में राजपाल ने लिखा- क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता है, महफिल में रंग जमाना भी होता है.  

राजपाल का ये ऐड देखकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं. यूजर्स ने उनके काम की तारीफ की है. वहीं कुछ लोग उनके चेक बाउंस केस पर रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस ने राजपाल को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है. लोगों का कहना है वो इस बुरे वक्त में उनके साथ खड़े हैं. चेक बाउंस केस में राजपाल कई बार जेल जा चुके हैं. इस साल फरवरी में वो बेल पर बाहर आए थे. लेकिन अब दोबारा उन्हें इस केस में 3 महीने की सजा काटनी पड़ेगी. कोर्ट ने उनके एक्शंस को ‘संदिग्ध’ बताया है. हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की पत्नी राधा को भी दोषी माना है. राधा को शिकायतकर्ता को 5,51,380 रुपये की पेमेंट करने का आदेश दिया है. 

क्या है पूरा विवाद?
ये मामला 2010 का है. राजपाल यादव ने अपने प्रोडक्शन में फिल्म बनाई थी ‘अता पता लापता’.  मूवी के डायरेक्टर भी राजपाल ही थे. मूवी बनाने के लिए उन्होंने एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. ना फिल्म चली, ना ही राजपाल अपने ऊपर चढ़ा कर्जा चुका पाएं. ब्याज बढ़ने के साथ ये रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

जिसके बाद मामला कोर्ट में जा पहुंचा. इस साल फरवरी 2026 में जब राजपाल को जेल भेजा गया. बाहर उनके सपोर्ट में फिल्मी सितारे आ गए थे. कईयों ने राजपाल की आर्थिक तौर पर मदद की. इसके बावजूद राजपाल ने अभी तक कर्ज नहीं चुकाया है .
 

—- समाप्त —-



Leave a Comment