SSC CGL 2026: समय की छूट खत्म, लागू होगा 15 मिनट वाला नियम, सीजीएल में बड़ा बदलाव, आई है 12256 वैकेंसी – ssc cgl recruitment 2026 notification out for 12256 vacancy big change in time limit section wise


SSC CGL Vacancy 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सीजीएल सरकारी नौकरी लेने का बड़ा मौका होता है। इस साल से इसके एग्जाम में बड़ा बदलाव हुआ है। नए नोटिफिकेशन में सेक्शन वाइज टाइम लिमिट फिक्स होने की डिटेल आई है।

ssc cgl 2026 exam change
एसएससी सीजीएल 2026 भर्ती, (फोटो क्रेडिट-magnific.com, SSC Logo- ssc.gov.in)
SSC CGL Recruitment 2026 Exam Pattern Change: ग्रेजुएट युवाओं को हर साल बेसब्री से सीजीएल भर्ती का इंतजार रहता है। इस बार सीजीएल में 12256 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विज्ञापन निकालने के बाद स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल 2026 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लेकिन इस बार सीजीएल के एग्जाम पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पेपर में अब 15 मिनट वाला नियम लागू होगा और टाइमिंग की छूट खत्म होगी।

मैथ और रीजनिंग में अब बढ़ानी होगी स्पीड?

सीजीएल टियर I और टियर II दोनों में सेक्शन वाइज लिमिट तय की गई है। अब आपको हर सेक्शन के सवालों को एक निश्चित अवधि में ही सॉल्व करना होगा। टाइमर समाप्त होने के बाद सेक्शन में विकल्प चुनने का ऑप्शन बंद हो जाएगा। यानी अगर पेपर के दौरान आप किसी सवाल सवाल पर अटक जाते हैं, तो उसी टाइम आपको यह तय करना होगा कि इसका जवाब देना या नहीं। अब तक कैंडिडेट के पास सवालों पर फिर से वापस आकर उनके जवाब देने का विकल्प था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

टाइम लिमिट फिक्स होने से इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस वाले सेक्शन को सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। असल परेशानी मैथ और रीजनिंग में हैं। ये दोनों ही सेक्शन टाइम लेने वाले हैं। जिनमें सवालों को सॉल्व करने में समय लगता है। ऐसे में अब आपको इन दोनों विषयों में ही अपनी स्पीड बढ़ानी होगी। अब तक कैंडिडेट जीएस और इंग्लिश में अपना समय बचाकर मैथ और रीजनिंग में लगा सकते थे लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा।

CGL Tier 1 Exam Pattern 2026: सेक्शन टाइमिंग

विषय सवालों की संख्या अधिकतम अंक सेक्शन वाइज टाइमिंग
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग 25 50 15 मिनट
जनरल अवेयरनेस 25 50 15 मिनट
क्वांटिटेव एप्टीट्यूट 25 50 15 मिनट
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 25 50 15 मिनट

टियर 1 में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल च्वाइस के होंगे। क्वेश्चन के सेट इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। वहीं 0.50 अंकों की इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। इसी तरह टियर II में भी सेक्शन वाइज लिमिट तय की गई है। पेपर I में मैथिमेटिकल एबिलिटी, रीजनिंग के लिए 30-30 मिनट का समय फिक्स रहेगा। सेक्शन- II इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन के लिए 40 मिनट और जनरल अवेयरनेस के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। दूसरे सेक्शन में भी इसी तरह टाइमर आएगा। देखें नोटिफिकेशन-
SSC CGL 2026 Notification PDF

सीजीएल 2026 फॉर्म लास्ट डेट

सीजीएल में 12 हजार से अधिक पदों के लिए 21 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। एसएससी इसके लिए 22 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार करेगा। वहीं फॉर्म अप्लाई करने के बाद एप्लिकेशन फीस 23 जून तक भरी जा सकेगी। वहीं सीजीएल टियर 1 परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में संभावित तौर पर आयोजित की जाएगी। अगर अभी से देखा जाए तो सीजीएल टियर 1 के लिए आपके पास 3 महीने का समय है। ऐसे में अब इस नए पैटर्न को ध्यान में रखकर ही अपनी तैयारी करें।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें