जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। वे बहुत जल्द ही Indian Navy SSC Officer के पदों पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से 01 जून, 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 जनवरी, 2002 से लेकर 01 जुलाई, 2007 के बीच होना चाहिए।
- उम्मीदवारों ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, एमटेक या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए।
कैसे करें इस भर्ती के लिए अप्लाई
एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदन 16 मई से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म खुद घर बैठे भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइ joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, शैक्षिक जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी जैसी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कितना मिलेगा वेतनमान
एसएससी ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों का चयन बीई, बीटेक, एमटेक या एमएससी में प्राप्त अंक और एसएसबी में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।