Ssc Stenographer 2026:12वीं पास हैं तो भरें एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती का फॉर्म, जानें क्या हैं पात्रता शर्तें – Ssc Stenographer 2026 Notification Out: Apply Till May 15 For 731 Posts, Exam In July-august


SSC Stenographer 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026 है। आवेदन में सुधार के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जुलाई से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।


आवेदन की अंतिम समय सीमा 15 मई 2026 को रात 11 बजे (23:00 बजे) तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भर्ती अभियान भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 
























आवेदन शुरू 24 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 (23:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026 (23:00 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो 20-21 मई 2026
परीक्षा तिथि जुलाई से अगस्त 2026



Leave a Comment