SSC Selection Post Phase 14: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 10th 12th ग्रेजुएट पास युवा कर सकते हैं अप्लाई


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से फेज 14 भर्ती परीक्षा (ADVERTISEMENT NO. Phase-XIV/2026/Selection Posts) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे बिना देरी करते हुए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 मई 2026 निर्धारित है।

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 13 अप्रैल 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 मई 2026
एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 11 से 13 मई 2026
सीबीटी एग्जाम डेट  जून 2026

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का पदानुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 28/ 30 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी में में नियमनुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • एसएससी फेज 14 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
SSC Selection Post Phase 14 vacancy

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये फीस जमा करनी होगई। एससी/ एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती में माध्यम से कुल 3003 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 1534 पद, ओबीसी के लिए 667 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 271 पद, एससी के लिए 346 पद और एसटी के लिए 185 पद आरक्षित हैं।



Leave a Comment